26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड दोहराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में 79 साल पुराना अनोखा रिकॉर्ड दोहराया?

सारांश

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का आगाज पर्थ में हुआ है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 79 साल पुराना एक अनोखा रिकॉर्ड दोहराया, जिसमें दो 31 वर्ष के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज की शुरुआत हुई।
ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ने डेब्यू किया।
79 साल पुराना रिकॉर्ड फिर से दोहराया गया।
स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की।
इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में खेला।

पर्थ, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का शुभारंभ हो गया है। पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। इस मुकाबले के साथ ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू कर रहे हैं।

ब्रेंडन डोगेट और जेक वेदराल्ड दोनों की उम्र 31 वर्ष है। पिछली बार ऐसा मार्च 1946 में हुआ था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही टेस्ट में 30+ साल के दो डेब्यूटेंट को उतारा था। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था।

स्टीव स्मिथ इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम में उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया है। ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन मेजबान टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

इस मुकाबले में तेज गेंदबाज ब्रेंडन डोगेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है, क्योंकि जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

ब्रेंडन डोगेट ने अपने करियर में 50 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.46 की औसत के साथ 190 विकेट लिए हैं। वहीं, 17 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 26 विकेट निकाले हैं।

दूसरी ओर, जेक वेदराल्ड सलामी बल्लेबाज के रूप में इस मैच में उतरे हैं, जिन्होंने अपने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 37.47 की औसत के साथ 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। 51 लिस्ट ए मुकाबलों में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 33.37 की औसत के साथ 1,602 रन बनाए हैं।

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम जो रूट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की मौजूदगी में इस ऐतिहासिक मुकाबले में उतरी है।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डोगेट, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

संपादकीय दृष्टिकोण

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की समृद्ध विरासत को बखूबी दर्शा रहा है। 79 साल पुराना रिकॉर्ड एक संकेत है कि क्रिकेट में युवा प्रतिभा के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों की भी अहमियत है। यह एक ऐसा क्षण है जो न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी विशेष है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशेज सीरीज का महत्व क्या है?
एशेज सीरीज क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है, जो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाती है।
ब्रेंडन डोगेट कौन है?
ब्रेंडन डोगेट एक तेज गेंदबाज है जो इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए डेब्यू कर रहा है।
जेक वेदराल्ड का क्रिकेट करियर कैसा है?
जेक वेदराल्ड एक सलामी बल्लेबाज है, जिसने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कई रन बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले