2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही निर्णय लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही निर्णय लिया?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है। जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में और किस खिलाड़ी को मिल सकते हैं रिकॉर्ड्स!

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
टीम इंडिया पिछली सीरीज की हार से उबरने की कोशिश में है।
जसप्रीत बुमराह के लिए 100 विकेट का आंकड़ा महत्वपूर्ण है।
मिचेल मार्श और संजू सैमसन के लिए रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है, जहां जोश फिलिप के स्थान पर मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया गया है।

इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। उस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9.4 ओवरों में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए थे, लेकिन बार-बार बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। उस मैच में शुभमन गिल ने 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 39 रन बनाकर नाबाद रहे थे। अब दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 33 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इस फॉर्मेट में भारत ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच अपने नाम किए हैं। बाकी के 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई थी, जिसके बाद टीम इंडिया 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में जीतकर हिसाब बराबर करना चाहती है।

इस मैच में अगर जसप्रीत बुमराह 4 विकेट लेते हैं, तो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए केवल 4 रन चाहिए। संजू सैमसन को 1000 रन का आंकड़ा छूने के लिए महज 7 रन की आवश्यकता है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड.

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की प्रतिस्पर्धा हमेशा से उच्चस्तरीय रही है। इस मैच में दोनों टीमों की रणनीतियाँ और खिलाड़ियों की फॉर्म महत्वपूर्ण होंगी। भारतीय टीम को पिछले वनडे सीरीज की हार से उबरते हुए अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में कौन सी टीम ने टॉस जीता?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन हैं?
भारत की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
किस खिलाड़ी को रिकॉर्ड बनाने के लिए कितने रन चाहिए?
मिचेल मार्श को 2000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 4 रन और संजू सैमसन को 1000 रन का आंकड़ा छूने के लिए 7 रन चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले