26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में जीत की हैट्रिक लगाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में जीत की हैट्रिक लगाई?

सारांश

बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में मैंगलोर ड्रैगन्स के खिलाफ तीन विकेट से जीत हासिल की। इस जीत ने उन्हें लगातार तीसरी जीत दिलाई। जानिए इस मैच में और क्या-क्या हुआ।

मुख्य बातें

बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
मैंगलोर ड्रैगन्स ने पहले तीन मैचों में से तीन जीतकर शीर्ष स्थान बनाए रखा।
बारिश ने मैच के ओवरों में कटौती की।
खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेष रूप से एलआर चेतन और लोचन गौड़ा ।
कुल मिलाकर मैच ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया।

नई दिल्ली, 17 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 13वें मैच में शानदार जीत हासिल की। इस टीम ने रविवार को मैसूर में मैंगलोर ड्रैगन्स के खिलाफ वीजेडी नियम के अंतर्गत तीन विकेट से सफलता पाई। हालांकि, इस हार के बावजूद ड्रैगन्स अंकतालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं।

मैंगलोर ड्रैगन्स की टीम ने अब तक पांच में से तीन मैच जीत लिए हैं। पहले दो मैच जीतने के बाद, उनका तीसरा मैच गीली आउटफील्ड के चलते रद्द हो गया था। इसके बाद, ड्रैगन्स ने हुबली टाइगर्स के खिलाफ 16 रन से जीत दर्ज की।

वहीं, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर स्थित बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने भी पांच में से तीन मुकाबले जीत लिए हैं। टीम ने पहले दो मैच हारने के बाद लगातार तीन जीत प्राप्त की।

बारिश के कारण इस मैच में ओवर की कटौती की गई थी। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ड्रैगन्स ने 19 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए।

टीम को एक बेहतरीन शुरुआत मिली। 7.2 ओवरों में लोचन गौड़ा ने शरत बीआर के साथ पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

लोचन ने 32 गेंदों में दो छक्कों और सात चौकों की मदद से 49 रन बनाए, जबकि शरत ने 22 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा, एस शिवराज ने 15 गेंदों में 33 रन बनाकर टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विपक्षी टीम से प्रतिभा जैन और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विद्याधर पाटिल और नवीन एमजी को एक-एक सफलता मिली।

इसके जवाब में, ब्लास्टर्स ने 18.3 ओवरों में जीत दर्ज की। एलआर चेतन ने रोहन पाटिल के साथ 4.1 ओवरों में 48 रन की साझेदारी की।

रोहन ने 13 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इसके बाद मयंक अग्रवाल ने 20 रन बनाए।

टीम ने 74 के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद चेतन ने भुवन राजू के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

भुवन ने 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूरज ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए। चेतन ने 46 गेंदों में छह छक्कों और तीन चौकों की मदद से 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विपक्षी टीम के लिए क्रांति कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि श्रेयस गोपाल, मैकेनील हैडली नोरोन्हा, सचिन शिंदे और श्रीवत्स आचार्य ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक जुनून है। बेंगलुरु ब्लास्टर्स की जीत ने इस बात को साबित किया कि वे न केवल अपनी रणनीति में मजबूत हैं, बल्कि उनके खिलाड़ी भी बेजोड़ हैं। इस तरह के मुकाबले देश के क्रिकेट के प्रति लोगों में और भी जुनून भरते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेंगलुरु ब्लास्टर्स की इस जीत का महत्व क्या है?
इस जीत ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स को अंक तालिका में मजबूती प्रदान की है और उन्हें प्रतियोगिता में बने रहने के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त दी है।
मैंगलोर ड्रैगन्स की हार के बावजूद वे शीर्ष पर क्यों हैं?
मैंगलोर ड्रैगन्स ने पहले तीन मैचों में से तीन जीते हैं, जिससे उन्हें अंक तालिका में शीर्ष स्थान मिला है।
इस मैच में बारिश का क्या प्रभाव पड़ा?
बारिश के कारण ओवर की कटौती की गई, जिससे दोनों टीमों को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले