28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' की वापसी कराई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' की वापसी कराई?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' की शानदार वापसी का कारण बने तेज गेंदबाज। जानें कैसे भारतीय टीम ने 221 रन पर दक्षिण अफ्रीका को समेटा और अपनी स्थिति मजबूत की।

मुख्य बातें

भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन।
दक्षिण अफ्रीका ए को 221 रन पर समेटना।
ध्रुव जुरेल का नाबाद 132 रन।
भारत को 34 रन की बढ़त।
दूसरी पारी में 78 रन पर 3 विकेट।

बेंगलुरु, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस) बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका ए के विरुद्ध चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मैच में वापसी दिलाई। भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को पहली पारी में 221 रन पर समेट दिया।

शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ए की पहली पारी भी भारत की तरह ही रही। कप्तान मार्क्स एकरमैन एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्हें भारतीय गेंदबाजों ने प्रभावित नहीं किया। पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एकरमैन ने 118 गेंदों में 5 छक्के और 17 चौके लगाते हुए 134 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्डन हर्मनन ने 26 और पी सुब्रायन ने 20 रन बनाए। शेष 8 बल्लेबाज 2 अंक भी नहीं बना सके। राष्ट्रीय टीम के कप्तान टेंबा बवुमा भी अपना खाता नहीं खोल सके।

दक्षिण अफ्रीकी टीम 47.3 ओवर में 221 रन पर सिमट गई।

दक्षिण अफ्रीका को 221 रन पर समेटने में भारतीय तेज गेंदबाजों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3, जबकि सिराज और आकाशदीप ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप यादव और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिले।

भारत को पहली पारी के आधार पर 34 रन की बढ़त मिली।

भारत की पहली पारी ध्रुव जुरेल के नाबाद 132 रन की बदौलत 255 पर समाप्त हुई।

शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए थे। कुलदीप यादव नाइट वॉचमैन के रूप में आए हैं, वे शून्य पर नाबाद हैं। वहीं पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल 26 रन पर नाबाद हैं। साई सुदर्शन 23 और देवदत्त पड्डिकल 24 रन बनाकर आउट हुए। राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आए अभिमन्यु ईश्वरन खाता भी नहीं खोल सके।

भारतीय टीम की कुल बढ़त 112 रन की हो चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो महत्वपूर्ण मुकाबलों में काम आती है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति क्या है?
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका ए को पहली पारी में 221 रन पर समेटकर मजबूती से वापसी की है।
भारतीय तेज गेंदबाजों ने कितने विकेट लिए?
प्रसिद्ध कृष्णा ने 3, सिराज और आकाशदीप ने 2-2 विकेट लिए।
भारत की पहली पारी में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
ध्रुव जुरेल ने नाबाद 132 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले