31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया तिरंगा लहराएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया तिरंगा लहराएगी?

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत के बेहद करीब है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि शुरुआती एक घंटे में संभलकर खेलने पर टीम तिरंगा लहराएगी। क्या टीम इंडिया इस मौके को भुनाएगी? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

भारत की जीत की संभावना शुरुआती एक घंटे का महत्व ऋषभ पंत और केएल राहुल का योगदान इंग्लैंड के गेंदबाजों की चुनौती क्रिकेट फैंस की उम्मीदें

मुंबई, 14 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच ने एक रोमांचक मोड़ ले लिया है। टीम इंडिया जीत से महज 135 रन दूर है, जबकि इंग्लैंड को छह विकेट की आवश्यकता है। भारतीय फैंस का विश्वास है कि टीम इंडिया के पास इस मुकाबले को जीतने का उत्कृष्ट मौका है। इसके लिए टीम को शुरुआती एक घंटे तक संभलकर खेलना होगा।

क्रिकेट प्रेमी हितेंद्र यादव ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "जब आप इंग्लैंड में खेलते हैं, तो गेंदबाज वहां सफल रहते हैं। हमें वहां संभलकर खेलने की आवश्यकता है। हमारे पास ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पहले भी भारत को जीत दिलाई है। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर से भी उम्मीदें हैं। अगर शुरुआती एक घंटे में कोई विकेट नहीं गिरा, तो भारत जीत सकता है। भारतीय बल्लेबाजों को रुककर खेलना होगा।"

प्रशंसकों को उम्मीद है कि बचे हुए बल्लेबाज अपना काम सही ढंग से करेंगे। एक फैन ने कहा, "मैच रोमांचक मोड़ पर है। हमारे पास चार शानदार बल्लेबाज शेष हैं। यदि शुरुआती एक घंटे में कोई विकेट नहीं गिरा, तो हम मैच जीत सकते हैं। जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।"

के एल राहुल के बैटिंग के प्रशंसक ने कहा, "इस मैच को कोई भी टीम जीत सकती है। केएल राहुल को डिफेंसिव सोच के साथ खेलना होगा, ताकि वह अपना विकेट न गंवाएं।"

भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 104 रन की पारी खेली, जबकि जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने अर्धशतक जड़े। मेहमान टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक पांच विकेट निकाले।

इसके जवाब में, भारत की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने 100 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 74 और रविंद्र जडेजा ने 72 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई। इस पारी में रूट ने 40 रन बनाए, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 193 रन का टारगेट मिला, लेकिन चौथे दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया चार विकेट गंवाकर 58 रन ही बना सकी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों की चुनौती भी कम नहीं। भारतीय टीम को अपने अनुभव और संयम के साथ खेलना होगा। यह टेस्ट मैच ना केवल क्रिकेट का खेल है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य का भी संदेश है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का स्कोर क्या है?
भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
तीसरे टेस्ट में भारत को कितने रन की जरूरत है?
टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन की आवश्यकता है।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी में कितने रन बनाए?
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए।
भारत के लिए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
भारत की ओर से केएल राहुल ने 100 रन बनाए।
मैच में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक पांच विकेट निकाले।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले