11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय क्रिकेट अब पहले जैसी टीम नहीं रही? मानिक घोष

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय क्रिकेट अब पहले जैसी टीम नहीं रही? मानिक घोष

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है। कोच मानिक घोष का कहना है कि टीम अब पहले वाली नहीं रही, बल्कि अन्य टीमों से काफी आगे निकल चुकी है। जानें इस जीत के पीछे की कहानी और टीम के मौजूदा फॉर्म को।

मुख्य बातें

भारतीय टीम की जीत दर्शाती है उनकी शक्ति और गहराई .
कोच मानिक घोष का मानना है कि टीम अब पहले जैसी नहीं रह गई.
हर फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं.
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है.
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराया.

रांची, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को तीसरे दिन के दूसरे सत्र में पारी और 140 रन से जीत लिया। भारत की इस शानदार जीत के बाद क्रिकेट कोच मानिक घोष ने कहा है कि भारतीय टीम अब पहले जैसी नहीं रह गई। वह अन्य टीमों से काफी आगे निकल चुकी है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में मानिक घोष ने कहा, "भारतीय क्रिकेट काफी मजबूत हो चुका है। दुनिया का कोई भी देश हम पर आसानी से जीत दर्ज करने की सोच नहीं सकता। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही पारी से हराया। यह आसान नहीं है। यह भारतीय क्रिकेट की शक्ति को दर्शाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय टीम में गहराई आ गई है। इस मैच में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। यह बताता है कि किसी एक बल्लेबाज को आउट कर विपक्षी टीम चैन की सांस नहीं ले सकती। गेंदबाजी में भी यही स्थिति है। हमारे पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव हैं। जडेजा गेंदबाजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को हराना बेहद मुश्किल हो चुका है।"

मानिक घोष ने कहा, "भारतीय टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ी हैं। पहले लगभग एक ही टीम तीनों फॉर्मेट खेलती थी। अब परिदृश्य बदल चुका है। हर फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ी हैं और सभी मिलकर एक मजबूत टीम बनाते हैं।"

भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। वहीं, टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान हैं। इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में हराया है। शुभमन गिल को अब वनडे फॉर्मेट का भी कप्तान बना दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वनडे फॉर्मेट में कप्तानी की शुरुआत करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है। हमें इस परिवर्तन को सराहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया जीत का क्या महत्व है?
भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया जीत यह दर्शाती है कि वे अन्य टीमों की तुलना में कितने मजबूत हो गए हैं।
मानिक घोष ने भारतीय क्रिकेट के बारे में क्या कहा?
मानिक घोष ने कहा कि भारतीय टीम अब पहले जैसी नहीं रही और वे अन्य टीमों से आगे निकल चुके हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर एक मजबूत प्रदर्शन किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले