हैरी ब्रूक का ब्रेंडन मैकुलम को समर्थन, इंग्लैंड की हार के बाद बढ़ी चर्चा
सारांश
Key Takeaways
- इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है।
- ब्रेंडन मैकुलम का कोच के रूप में भविष्य अनिश्चित है।
- कप्तान हैरी ब्रूक ने मैकुलम का समर्थन किया है।
- इंग्लैंड ने सुपर-8 में अच्छा प्रदर्शन किया।
- सेमीफाइनल में हार के बावजूद टीम ने अच्छी लड़ाई दी।
मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को सबसे अधिक आलोचना का सामना करना पड़ा है। उनके कोच के रूप में भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, इस आलोचना के बीच इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने मैकुलम का समर्थन किया है। ब्रूक मैकुलम को इंग्लैंड का हेड कोच बनाए रखने के पक्ष में हैं।
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हैरी ब्रूक ने कहा कि यदि ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) उनसे मैकुलम को हेड कोच बनाए रखने के बारे में पूछता है, तो वह निश्चित रूप से उनके पक्ष में अपनी राय रखेंगे।
ब्रूक ने कहा, "जिस तरह से वह सभी से बात करते हैं, और ड्रेसिंग रूम में उनका एक खास प्रभाव है, हर कोई उनसे प्रेरणा लेता है। पिछले चार वर्षों में उन्होंने जो कुछ किया है, उससे इंग्लिश क्रिकेट को नई उम्मीद मिली है और कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं।"
कप्तान की यह समर्थन ब्रेंडन मैकुलम के कोच के रूप में भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। अब यह देखना है कि ईसीबी उनके बारे में क्या निर्णय लेती है।
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का सफर निराशाजनक रहा। ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ करीबी जीत के बाद टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में जगह बनाई। सुपर-8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल में हारी जरूर, लेकिन मैच में उन्होंने अच्छी लड़ाई दी। 254 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 246 रन बनाए। इस प्रकार, इंग्लैंड का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में तुलनात्मक रूप से अच्छा रहा है।