1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ब्रेंडन मैकुलम: इंग्लैंड के हेड कोच के पद पर बने रहने की इच्छा व्यक्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ब्रेंडन मैकुलम: इंग्लैंड के हेड कोच के पद पर बने रहने की इच्छा व्यक्त

सारांश

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल में हारकर बाहर होने के बाद, हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी निराशा व्यक्त की, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी जारी रखने की इच्छा जताई। क्या उनकी कोचिंग शैली में बदलाव की आवश्यकता है?

मुख्य बातें

ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड की कप्तानी जारी रखने की इच्छा व्यक्त की है।
टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड सेमीफाइनल में हार गया।
मैकुलम की कोचिंग शैली पर सवाल उठ रहे हैं।
इंग्लैंड को अपनी रणनीतियों में सुधार की आवश्यकता है।
अभी तक इंग्लैंड ने कोई बड़ा आईसीसी खिताब नहीं जीता है।

मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। इंग्लैंड को गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड टीम के विश्व कप से बाहर होने से हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम निराश हैं, लेकिन वह इंग्लैंड की कप्तानी आगे भी जारी रखना चाहते हैं।

मैच के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, "उन्हें इंग्लैंड टीम के हेड कोच की भूमिका बेहद पसंद है और वह इसे जारी रखना चाहते हैं। यह काम चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम ने कई अच्छी उपलब्धियां भी हासिल की हैं। अभी भी इंग्लैंड टीम के पास सभी फॉर्मेट में काफी कुछ हासिल करने का मौका है। आने वाले समय में टीम को यह समझना होगा कि क्या चीजें सही काम कर रही हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, ताकि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।"

ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बड़े टूर्नामेंटों में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से दबाव में हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एशेज में इंग्लैंड को 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम को सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा है। इस हार के बाद से मैक्कुलम की रणनीतियों और कोचिंग शैली पर सवाल और तेज हो गए हैं।

जब मैकुलम इंग्लैंड के टेस्ट कोच बने थे, तो उनसे काफी उम्मीदें थीं। उन्होंने टीम में आक्रामक ‘बैजबॉल’ अप्रोच लागू की, जिसने शुरुआत में क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। इस शैली में इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। शुरुआती दौर में इस रणनीति को काफी सराहा गया, लेकिन समय के साथ इंग्लैंड को मजबूत टीमों के खिलाफ लगातार खराब नतीजे मिले। मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड अभी तक कोई बड़ा आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है।

एशेज सीरीज के बाद टी20 विश्व कप से इंग्लैंड के बाहर होने के बाद ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

उनकी इच्छा है कि वे टीम का नेतृत्व जारी रखें। उन्हें सुधार की आवश्यकता है, लेकिन क्या यह उनके लिए संभव है?
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रेंडन मैकुलम ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उन्हें इंग्लैंड टीम के हेड कोच की भूमिका बेहद पसंद है और वह इसे जारी रखना चाहते हैं।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है?
इंग्लैंड ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल में हार का सामना किया है।
क्या मैकुलम की कोचिंग पर सवाल उठ रहे हैं?
जी हां, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण उनकी कोचिंग शैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इंग्लैंड की टीम को आगे क्या करना चाहिए?
इंग्लैंड की टीम को अपनी रणनीतियों का पुनर्मूल्यांकन करना होगा और सुधार के क्षेत्रों की पहचान करनी होगी।
क्या इंग्लैंड ने कोई बड़ा आईसीसी खिताब जीता है?
नहीं, मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड अभी तक कोई बड़ा आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले