2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशेज में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग 'कर्स' जारी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशेज में इंग्लैंड का फर्स्ट इनिंग 'कर्स' जारी है?

सारांश

पर्थ में एशेज की शुरुआत इंग्लैंड के लिए निराशाजनक रही। टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पहले ही ओवर में विकेट खो दिया। क्या इंग्लैंड का यह 'कर्स' आगे भी जारी रहेगा?

मुख्य बातें

पर्थ में एशेज की शुरुआत निराशाजनक रही।
इंग्लैंड ने पिछले पांच सीरीज में केवल 30 रन बनाए हैं।
टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार की आवश्यकता है।
अतीत के अनुभवों से सीखना महत्वपूर्ण है।
क्या इंग्लैंड का यह 'कर्स' जारी रहेगा?

पर्थ, 21 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज की शुरुआत हो गई है, जिसमें इंग्लैंड के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और छठी गेंद पर ही अपना विकेट खो दिया। उस समय तक मेहमान टीम का खाता तक नहीं खुल सका था।

2010/11 से अब तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में पांचवीं बार एशेज सीरीज खेल रही है। तब से सीरीज की अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने तीसरी बार खाता खोले बगैर अपना पहला विकेट गंवाया है। इस दौरान मेहमान टीम पांच पारियों में कुल 30 रन ही बना सकी है।

एशेज 2010/11 में इंग्लैंड की टीम ने ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तीसरी गेंद पर ही एंड्रयू स्ट्रॉस (0) का विकेट गंवा दिया था। उस पारी में इंग्लैंड सिर्फ 260 रन बना सकी, लेकिन अगली पारी (517/1) में शानदार वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ करवाया।

एशेज 2013/14 का पहला मैच भी ब्रिस्बेन में ही खेला गया, जिसकी पहली पारी में इंग्लैंड की टीम महज 136 रन ही बना सकी। इस पारी में इंग्लैंड ने 28 के स्कोर पर कप्तान एलेस्टेयर कुक (13) का विकेट गंवा दिया था। इंग्लैंड ने यह मैच 381 रन से गंवाया।

एशेज 2017/18 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। 2.4 ओवर में टीम ने एलेस्टेयर कुक (2) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक टीम के खाते में सिर्फ 2 ही रन बने थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया।

एशेज 2021/22 सीरीज की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड ने रोरी बर्न्स (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक टीम का खाता नहीं खुल सका था। इंग्लैंड की टीम इस पारी में 147 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से मैच अपने नाम किया।

एशेज 2025/26 में एक बार फिर इंग्लैंड की टीम सीरीज की अपनी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल सकी। स्टार्क ने मैच के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर जैक क्रॉली (0) को कैच आउट कराया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि इंग्लैंड की टीम को एशेज सीरीज में अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। पिछले पांच सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। इस तरह की स्थिति में, एक मजबूत मानसिकता और योजना के साथ मैदान पर उतरना आवश्यक है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशेज सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन कैसा रहा है?
इंग्लैंड का प्रदर्शन पिछले पांच सीरीज में निराशाजनक रहा है, जिसमें उन्होंने पहली पारी में केवल 30 रन बनाए हैं।
क्या इंग्लैंड की टीम में सुधार की उम्मीद है?
अगर इंग्लैंड अपनी रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करता है और टीम के खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ाता है, तो सुधार की उम्मीद की जा सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले