31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एशेज इतिहास में 'पर्थ टेस्ट' कभी नहीं भूल पाएंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशेज इतिहास में 'पर्थ टेस्ट' कभी नहीं भूल पाएंगे?

सारांश

पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में महज 78.1 ओवर ही खेला गया। इंग्लैंड ने 172 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर सिमट गई। यह मुकाबला एशेज इतिहास में ओवरों के लिहाज से बेहद खास है। जानिए इस अनोखे टेस्ट के बारे में।

मुख्य बातें

इंग्लैंड ने 172 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन।
कुल 78.1 ओवर का खेल हुआ।
बेन स्टोक्स ने 5 विकेट लिए।
मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लिए।
यह एशेज का दूसरा सबसे कम ओवर खेलने वाला मैच है।

पर्थ, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच चल रहा है। दूसरे दिन पहले सत्र तक दोनों टीमें अपनी-अपनी पहली पारी में ऑलआउट हो गईं। इस दौरान कुल 78.1 ओवर का खेल हो सका।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 32.5 ओवर खेलकर 172 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 45.2 ओवर में 132 रन ही बना सकी।

यह एशेज के इतिहास में ओवरों के लिहाज से दूसरा ऐसा मुकाबला है जिसमें दोनों टीमों ने इतनी कम ओवर खेली हैं। जनवरी 1902 में मेलबर्न में खेले गए मैच की पहली पारी में दोनों टीमों ने केवल 47.5 ओवर खेला था।

ऑस्ट्रेलिया ने 32.1 ओवर में 112 रन बनाकर सिमट गई, जबकि इंग्लैंड ने 15.4 ओवर में सिर्फ 61 रन बनाए। अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 229 रन से जीत हासिल की।

इस सूची में तीसरे स्थान पर 22-25 अगस्त 2019 के बीच लीड्स में खेला गया मैच है, जिसमें कुल 80 ओवर का खेल हुआ था।

इस समय पर्थ स्टेडियम में ओली पोप (46) और हैरी ब्रूक (52) की पारियों ने इंग्लैंड को 172 रन बनाने में मदद की।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 12.5 ओवर में 58 रन देकर 7 विकेट लिए, जबकि ब्रेंडन डोगेट ने 2 विकेट निकाले।

ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 132 रन ही बना सकी। एलेक्स कैरी ने 26 रन और कैमरून ग्रीन ने 24 रन बनाए।

बेन स्टोक्स ने 6 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि ब्रायडेन कार्स ने 3 विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 40 रन की लीड हासिल की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पर्थ टेस्ट में कितने ओवर खेले गए?
पर्थ टेस्ट में कुल 78.1 ओवर खेले गए।
इंग्लैंड ने कितने रन बनाए?
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 172 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने कितने विकेट गंवाए?
ऑस्ट्रेलिया ने 132 रन बनाते हुए सभी विकेट गंवा दिए।
बेन स्टोक्स ने कितने विकेट लिए?
बेन स्टोक्स ने 6 ओवर में 5 विकेट लिए।
यह मैच एशेज के किस रिकॉर्ड में आता है?
यह मैच एशेज इतिहास में ओवरों के लिहाज से दूसरा सबसे कम ओवर खेलने वाला मैच है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले