आईपीएल 2026: मजबूत और संतुलित मुंबई इंडियंस, क्या हार्दिक पांड्या दिलाएंगे छठी ट्रॉफी?
सारांश
Key Takeaways
- मुंबई इंडियंस की संतुलित टीम
- खिलाड़ियों की भरपूर संख्या
- हार्दिक पांड्या का नेतृत्व
- गेंदबाजी आक्रमण की मजबूती
- सम्भावित छठी ट्रॉफी की जीत
नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस बार भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में बेहद संतुलित दिखाई दे रही है। टीम में स्टार बल्लेबाजों की अच्छी खासी संख्या है, और गेंदबाजी में भी मुंबई का अटैक मजबूत नजर आ रहा है।
मुंबई इंडियंस के पास कई शानदार सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं। क्विंटन डी कॉक को टीम ने ऑक्शन में शामिल किया है। इसके अलावा, रयान रिकेल्टन ने पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। रोहित शर्मा के साथ या तो रिकेल्टन या डी कॉक पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म भी हाल ही में अच्छी रही है, और तिलक वर्मा ने भी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। शेरफेन रदरफोर्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में टीम के पास एक और विकल्प है, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।
नमन धीर भी पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं। मुंबई के पास हार्दिक पांड्या, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स भी हैं। जैक्स ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। हार्दिक बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी संतुलित दिख रहा है। जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। इसके साथ ही अश्विनी कुमार भी एक बेहतरीन विकल्प हैं। शार्दुल ठाकुर को विकेट निकालने में माहिर माना जाता है। इसके अलावा, मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर के रूप में टीम में अच्छे स्पिनर्स भी हैं। मयंक मार्कंडे अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को उलझा सकते हैं। हालांकि, टीम के पास एक बड़ा भारतीय स्पिनर नहीं है, जो आगामी सीजन में एक चुनौती बन सकता है। मयंक एक विकल्प हैं, लेकिन उनका रिकॉर्ड इस लीग में खास नहीं रहा है।
मुंबई का पूरा स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।