17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जिया राय ने रचा इतिहास, कैटालिना चैनल को पार करने वाली पहली ऑटिज्म पीड़ित महिला तैराक बनीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जिया राय ने रचा इतिहास, कैटालिना चैनल को पार करने वाली पहली ऑटिज्म पीड़ित महिला तैराक बनीं?

सारांश

जिया राय की अद्वितीय उपलब्धि ने न केवल तैराकी की दुनिया में एक नई मिसाल कायम की है, बल्कि ऑटिज्म के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। जानिए उनकी इस अद्भुत यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

जिया राय ने कैटालिना चैनल को पार कर एक नई मिसाल कायम की है।
उन्होंने ऑटिज्म जागरूकता के लिए अपनी सफलता को समर्पित किया है।
जिया का यह कदम अन्य ऑटिज्म पीड़ितों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

नई दिल्ली, 30 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। 17 वर्षीय जिया राय ने एक नई कहानी लिखी है। जिया ऑटिज्म से प्रभावित पहली महिला तैराक हैं, जिन्होंने अकेले तैरते हुए अमेरिका के लॉस एंजेलिस के निकट कैटालिना चैनल को पार किया।

जिया ने 25 सितंबर की मध्यरात्रि को कैटालिना द्वीप से 34 किलोमीटर की दूरी 15 घंटे, 01 मिनट और 43 सेकंड में तय की और 26 सितंबर 2025 को सैन पेड्रो के पास कैलिफोर्निया के तट पर समाप्त की। वह भारतीय नौसेना में कार्यरत मदन राय की बेटी हैं। उन्होंने अपनी सफलता और तैराकी को ऑटिज्म जागरूकता के लिए समर्पित किया है। जिया की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। विश्व नौसेना अकादमी ने जिया राय को उनकी इस अद्वितीय सफलता पर बधाई दी है।

कैटालिना चैनल अपने ठंडे पानी, खतरनाक धाराओं, जेली मछलियों और समुद्री जीवों की मौजूदगी के लिए मशहूर है। अंधेरे में तैरना और अचानक बदलता मौसम इसे और भी चुनौतीपूर्ण बनाता है। पिछले 100 वर्षों में केवल 500 लोग ही इस चैनल को पार कर पाए हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन का संचालन कैटालिना चैनल स्विमिंग फेडरेशन, यूएसए द्वारा किया गया था।

जिया राय आजमगढ़ जिले के तहसील सगड़ी क्षेत्र के गांव कटाई अलीमुद्दीनपुर की निवासी हैं। वह ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम लड़की हैं।

जिया राय ने अपनी तैराकी क्षमता के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है, जिसमें 2024 में इंग्लिश चैनल और 2022 में पाक जलडमरूमध्य पार करने का विश्व रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्हें वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन पुरस्कार 2024, राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार 2023 और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जा चुका है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हमें जिया जैसे युवा टैलेंट को समर्थन देने की आवश्यकता है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैटालिना चैनल पार करने में जिया को कितना समय लगा?
जिया ने कैटालिना चैनल पार करने में 15 घंटे, 01 मिनट और 43 सेकंड का समय लिया।
जिया की उपलब्धियों में क्या शामिल है?
जिया ने इंग्लिश चैनल और पाक जलडमरूमध्य पार करने का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले