9 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कानपुर में हवन से भारत की जीत सुनिश्चित होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कानपुर में हवन से भारत की जीत सुनिश्चित होगी?

सारांश

कानपुर में प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए हवन किया। फैंस का मानना है कि भारत 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान को हराएगा। जानें, क्या है प्रशंसकों की उम्मीदें और उनका विश्वास।

मुख्य बातें

कानपुर में हवन से भारतीय टीम की जीत का समर्थन।
फैंस की उम्मीदें और विश्वास का महत्व।
28 सितंबर को होने वाला फाइनल मैच।
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की ताकत ।
खेल के मैदान पर सच्ची जीत का महत्व।

कानपुर, 27 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कानपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रशंसकों ने हवन किया। फैंस हवन के दौरान भारतीय झंडा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और अन्य क्रिकेटरों की तस्वीरें लिए बैठे थे।

प्रशंसकों का मानना है कि जिस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 14 सितंबर और 21 सितंबर को हराया है, उसी तरह 28 सितंबर (रविवार) को होने वाले फाइनल में भी पाकिस्तान को हराएगी और चैंपियन बनेगी।

अमित सिंह ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "हमने भारत की जीत की कामना के लिए हवन किया है। भारतीय टीम के साथ पूरे देश की दुआएं हैं। रविवार को भारत पाकिस्तान को हराएगी। मैं किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लेना चाहूंगा। पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और मैच जीतेगी।"

शिव कुमार वर्मा ने कहा, "पाकिस्तान ने हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाकर हमारे पीठ में खंजर मारा है। पाकिस्तान हमेशा हमसे हारता है, चाहे वह क्रिकेट का मैदान हो या जंग का। वह अपनी जीत का झूठा डंका पीटते हैं। पाकिस्तान ने जितने भी मैच भारत से हारे हैं, अगर वे लाइव नहीं होते, तो वे वहां भी खुद को विजेता बताते। पाकिस्तानी झूठे हैं।"

मोहित वर्मा ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा हारता रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों का व्यवहार भी अच्छा नहीं है। मैं चाहता हूं कि एशिया कप के बाद दोनों देशों के बीच मैच न हो। भारत फाइनल में पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा कमाल करेंगे।"

संतोष वर्मा ने कहा, "भारत की जीत के लिए हमने हवन किया है। हम पाकिस्तान को ऐसी हार देंगे कि वह हमसे हाथ जोड़कर माफी मांगेगा और कहेगा कि वह आपके साथ नहीं खेलेंगे।"

भारतीय टीम अजेय रहते हुए एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान भारत से दो बार हारकर (लीग और सुपर-4) और श्रीलंका, बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची है।

संपादकीय दृष्टिकोण

परिणाम क्या होगा, यह केवल खेल के मैदान पर ही स्पष्ट होगा।
RashtraPress
9 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कानपुर में हवन का क्या महत्व है?
कानपुर में हवन से प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल में कौन जीत सकता है?
प्रशंसक मानते हैं कि भारत फाइनल में पाकिस्तान को हराएगा।
क्या हवन से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा?
हवन से प्रशंसकों का मनोबल बढ़ता है, जो खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले