26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केएल राहुल को वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की जानकारी नहीं थी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केएल राहुल को वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की जानकारी नहीं थी?

सारांश

क्या केएल राहुल को वाशिंगटन सुंदर की इंजरी के बारे में जानकारी नहीं थी? आइए जानते हैं इस मैच के बाद के उनके खुलासे और सुंदर की इंजरी के बारे में।

मुख्य बातें

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
केएल राहुल ने 29 रन बनाए और नाबाद लौटे।
वाशिंगटन सुंदर की इंजरी गंभीर हो सकती है।
विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
टीम की आगामी योजनाओं पर असर पड़ सकता है।

वडोदरा, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में विजयी शॉट केएल राहुल के बल्ले से निकला, जिन्होंने 29 रन बनाकर नाबाद वापसी की। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर भी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैच के बाद केएल राहुल ने कहा कि उन्हें वाशिंगटन सुंदर की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।

राहुल ने मैच के बाद कहा कि वाशिंगटन सुंदर पहली पारी के दौरान इंजर्ड हुए थे, इस बात की जानकारी तो उन्हें थी, लेकिन उनकी इंजरी की गंभीरता और दौड़ने में परेशानी के बारे में उन्हें तब पता चला जब सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए। सुंदर को रन के लिए विकेटों के बीच दौड़ने में समस्या हो रही थी।

राहुल ने सुंदर की तारीफ करते हुए कहा कि इंजरी के बावजूद वह गेंद को अच्छे से हिट कर रहे थे और स्ट्राइक बदलते हुए अपना काम कर रहे थे।

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड की पारी के दौरान गेंदबाजी करते हुए इंजर्ड हो गए थे। उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। इंजरी के कारण पहले बल्लेबाजी के लिए हर्षित राणा को भेजा गया था।

सुंदर की इंजरी पर कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि स्कैन के बाद ही इंजरी की गंभीरता का पता चल सकता है। जानकारी के अनुसार, सुंदर को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है।

यदि वाशिंगटन सुंदर की इंजरी ज्यादा गंभीर हुई तो टीम इंडिया की मुसीबत बढ़ सकती है। सुंदर T20 विश्व कप 2026 की टीम का हिस्सा हैं।

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। 93 रन बनाने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब वह आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। हमें इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वाशिंगटन सुंदर को किस प्रकार की इंजरी हुई है?
वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है।
केएल राहुल ने मैच के बाद क्या कहा?
केएल राहुल ने कहा कि उन्हें सुंदर की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा नहीं था।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच कैसे जीता?
भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, 306 रन बनाकर।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले