मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स: फैंस को जीत की आशा, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति से निराशा

Click to start listening
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स: फैंस को जीत की आशा, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति से निराशा

सारांश

आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। फैंस मुंबई के जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा की चोट ने निराशा पैदा की है। क्या एमआई वापसी कर पाएगी?

Key Takeaways

  • मुंबई इंडियंस को वापसी की जरूरत है।
  • रोहित शर्मा की अनुपस्थिति से टीम को नुकसान हुआ है।
  • फैंस अभी भी जीत की उम्मीद बंधाए हुए हैं।
  • इस मैच में बुमराह और वर्मा पर नजरें रहेंगी।
  • पंजाब किंग्स की मजबूत टीम का सामना करेंगे।

मुंबई, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच आज गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 24वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस मैच को देखने आए फैंस को मुंबई इंडियंस से जीत की उम्मीद है, लेकिन रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण न खेलने से वे निराश भी हैं।

मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती चार मुकाबलों में से तीन में हार का सामना किया है, जिससे वह प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीतने के बाद, टीम ने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगातार तीन मैच हारे हैं। अब टीम को शानदार वापसी की आवश्यकता है।

क्रिकेट प्रशंसक नंद किशोर ने 'राष्ट्र प्रेस' से कहा, "मुझे मुंबई इंडियंस की जीत की पूरी उम्मीद है। बुमराह इस मैच में अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। रोहित शर्मा के न खेलने से निराशा तो है, लेकिन टीम इस कमी को पूरा कर लेगी।"

एक अन्य फैन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस इस मैच को अपने नाम करेगी। एमआई के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। तिलक वर्मा से काफी उम्मीदें हैं। हार्दिक पंड्या से उत्कृष्ट कप्तानी की आशा है। यह मुकाबला बहुत रोचक होगा।"

एक और क्रिकेट प्रेमी ने कहा, "अगर रोहित शर्मा खेलते, तो स्थिति और बेहतर होती। वो मेरे आदर्श हैं। हमें जसप्रीत बुमराह से उम्मीद है कि वह गेंदबाजी में धमाल मचाएंगे। सूर्यकुमार यादव भी बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।"

एक क्रिकेट प्रशंसक ने कहा, "हमें विश्वास है कि मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करेगी। रोहित शर्मा चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं, लेकिन टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। हम एमआई की जीत की कामना करते हैं। मुंबई की हार से हमारा दिल टूट जाता है।"

गुरुवार को मुंबई में हो रहे इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। पंजाब किंग्स बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतरी है, जबकि मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। मिचेल सेंटनर के स्थान पर मयंक रावत को मौका दिया गया है, वहीं रोहित शर्मा की जगह क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

Point of View

और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति से टीम पर दबाव बढ़ गया है। फैंस की उम्मीदें अब टीम के अन्य खिलाड़ियों पर निर्भर हैं।
NationPress
17/04/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की स्थिति क्या है?
मुंबई इंडियंस ने अपने शुरुआती चार मैचों में से तीन में हार का सामना किया है और वह प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।
रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे हैं?
रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं, जिससे वह इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन हैं?
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
इस मैच को कौन सा कप्तान संभाल रहा है?
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं।
Nation Press