10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्मृति मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक ठोका?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्मृति मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक ठोका?

सारांश

स्मृति मंधाना ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया। क्या यह उनकी फॉर्म का संकेत है? जानिए इस अद्भुत पारी के बारे में।

मुख्य बातें

स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों में दूसरा सबसे तेज शतक बनाया।
उन्होंने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड तोड़ा।
यह शतक भारतीय महिला क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है।
मंधाना अब वनडे क्रिकेट में 13 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक मेग लैनिंग के नाम है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महिला वनडे विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में मंधाना ने महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाया है। उन्होंने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

पारी की शुरुआत करते हुए, मंधाना ने पहली ही गेंद से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने हर कमजोर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। शानदार पारी के दौरान 21 गेंद पर अपना अर्धशतक बनाने वाली मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में अपने वनडे करियर का 13वां शतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक बनाया।

मंधाना का यह शतक भारतीय महिला टीम के किसी भी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक है, और यह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने कारेन रोल्टन और बेथ मूनी के 57-57 गेंदों पर बनाए गए दूसरे सबसे तेज शतक और सोफी डिवाइन के 59 गेंद पर बनाए गए तीसरे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मूनी ने इसी मैच में 57 गेंद पर शतक लगाया था।

महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 45 गेंदों पर शतक बनाया था।

मंधाना वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली महिलाओं की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के साथ दूसरे स्थान (13) पर आ गई हैं। पहले स्थान पर 15 शतक के साथ मेग लैनिंग हैं। मंधाना ने 2025 में अपना चौथा वनडे शतक लगाया है। 2024 में भी उन्होंने इस फॉर्मेट में 4 शतक बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंधाना का यह चौथा शतक है। पिछले मैच में भी उन्होंने 77 गेंद पर शतक बनाया और 91 गेंद पर 117 रन की पारी खेली थी।

भारतीय टीम इस मैच में 413 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही है। रिपोर्ट लिखे जाने तक भारत ने 22 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बना लिए हैं। मंधाना 63 गेंद पर 5 छक्के और 17 चौके की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुईं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कहना चाहता हूँ कि स्मृति मंधाना का प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है, और यह देश के लिए गर्व की बात है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्मृति मंधाना ने कब और कहाँ यह शतक बनाया?
स्मृति मंधाना ने 20 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यह शतक बनाया।
यह शतक कितना तेज था?
यह शतक महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक है, जिसे उन्होंने 50 गेंदों में बनाया।
स्मृति मंधाना ने इस शतक के साथ कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
स्मृति मंधाना ने बेथ मूनी और सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड तोड़ा है।
महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक किसके नाम है?
महिला वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलियाई मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 45 गेंदों में शतक बनाया।
मंधाना का यह शतक उनके करियर में कौन सा है?
यह मंधाना का वनडे करियर का 13वां शतक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले