28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लुस-स्मिट की साझेदारी ने साउथ अफ्रीका को आयरलैंड पर जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लुस-स्मिट की साझेदारी ने साउथ अफ्रीका को आयरलैंड पर जीत दिलाई?

सारांश

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने अपने पहले वनडे मैच में आयरलैंड को 7 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। यह मैच बफेलो पार्क में खेला गया और इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। जानें इस रोमांचक मुकाबले की खास बातें।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में जीत दर्ज की।
आयरलैंड ने 209 रन बनाए, जिसमें सारा फोर्ब्स का योगदान रहा।
सुने लुस और मियाने स्मिट की साझेदारी ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।
आयरलैंड की टीम ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंत में हार गई।

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला का पहला मैच 7 विकेट से जीतकर शानदार शुरुआत की। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ईस्ट लंदन के बफेलो पार्क में हुए इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गीली आउटफील्ड के कारण मैच में 3-3 ओवरों की कटौती की गई।

आयरलैंड ने निर्धारित 47 ओवरों में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इस टीम को सारा फोर्ब्स और कप्तान गैबी लुईस ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 11.1 ओवरों में 45 रन की साझेदारी की। लुईस 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके बाद, सारा फोर्ब्स ने एमी हंटर के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 48 रन जोड़े। फोर्ब्स ने 71 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 42 रन बनाए, जबकि हंटर ने 50 गेंदों में 32 रन बनाए।

उनके अलावा, रेबेका स्टोकवेल ने नाबाद 39 रन बनाए, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने 28 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि तुमी सेखुखुने ने 2 विकेट निकाले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने केवल 36.5 ओवर में मैच जीत लिया। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने ताजमिन ब्रित्स के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। लौरा ने 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद, ताजमिन ने लारा गुडाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। गुडाल ने 20 रन बनाए, जबकि ताजमिन ने 27 रन का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका 86 के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी थी। फिर सुने लुस ने मियाने स्मिट के साथ चौथे विकेट के लिए 125 रन की अटूट साझेदारी करके जीत को आसान बना दिया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' लुस ने 72 गेंदों में 6 चौकों के साथ 66 रन बनाए, जबकि स्मिट ने 70 गेंदों में 7 चौकों के साथ 56 रन बनाए।

विपक्षी टीम की तरफ से कारा मर्रे ने 2 विकेट लिए, जबकि ओर्ला प्रेंडरगास्ट को 1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह साबित किया है कि वे इस श्रृंखला में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं। आयरलैंड की टीम ने भी अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अंत में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अनुभव का फायदा उठाया।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को कितने विकेट से हराया?
साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया।
इस मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' कौन था?
'प्लेयर ऑफ द मैच' सुने लुस रहे।
आयरलैंड ने कितने रन बनाए?
आयरलैंड ने 209 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने कितने ओवर में मैच जीता?
साउथ अफ्रीका ने 36.5 ओवर में मैच जीता।
इस मैच में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी साझेदारी कौन सी थी?
सुने लुस और मियाने स्मिट के बीच 125 रन की साझेदारी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले