31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को बेन स्टोक्स की चोट का सामना करना पड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को बेन स्टोक्स की चोट का सामना करना पड़ा?

सारांश

सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को चोट लग गई है, जिससे टीम की परेशानी बढ़ गई है। क्या वे दूसरी पारी में खेल पाएंगे? पढ़ें पूरी खबर।

मुख्य बातें

बेन स्टोक्स की चोट इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 567 रन का स्कोर बनाया गया।
इंग्लैंड की पहली पारी 384 रन पर समाप्त हुई।

सिडनी, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सिडनी टेस्ट के चौथे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी यह इंजरी इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा रही है।

बुधवार को जब खेल की शुरुआत हुई, तो स्टोक्स अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद दर्द में दिखाई दिए। दर्द के कारण उन्होंने मैदान छोड़ दिया। यह उनके स्पेल के 28वें ओवर की चौथी गेंद थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट523 रन था। स्टोक्स के ओवर को जैकब बेथेल ने पूरा किया। स्टोक्स की अनुपस्थिति में हैरी ब्रूक ने कप्तानी संभाली।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स की चोट पर कहा है कि उन्हें दाहिनी मांसपेशी में दर्द हो रहा है। उनकी दाहिनी एडक्टर की जांच चल रही है। जल्द ही अपडेट उपलब्ध कराया जाएगा।

बेन स्टोक्स का करियर हमेशा चोटों से प्रभावित रहा है। पिछले 18 महीनों में यह उनकी चौथी चोट है और यह लगातार चौथी सीरीज है जिसमें वह चोटिल हुए हैं। वह अगस्त में द हंड्रेड के दौरान भी घायल हो गए थे और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वह पाकिस्तान के खिलाफ भी पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे। दिसंबर 2024 में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी, जहां उन्हें दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। दाहिने कंधे की चोट के कारण वह पिछले साल भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट से बाहर रहे थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी या गेंदबाजी कर पाते हैं या नहीं।

सिडनी टेस्ट के चौथे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी 567 रन पर समाप्त हुई। स्टीव स्मिथ 138 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्यू वेबस्टर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 183 रन की बढ़त मिली है। इंग्लैंड की पहली पारी 384 रन पर सिमट गई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को बेन स्टोक्स की चोट से जो संकट उत्पन्न हुआ है, वह चिंताजनक है। खेल की दुनिया में चोटें आम हैं, लेकिन इस समय इंग्लैंड के लिए यह एक बड़ा संकट है। हमें उम्मीद है कि स्टोक्स जल्द ही स्वस्थ होकर मैदान में लौटेंगे।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेन स्टोक्स की चोट कितनी गंभीर है?
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि स्टोक्स को दाहिनी मांसपेशी में दर्द है और उनकी जांच चल रही है।
क्या स्टोक्स दूसरी पारी में खेल पाएंगे?
यह अभी निश्चित नहीं है, लेकिन उनकी चोट की गंभीरता के आधार पर यह संभव नहीं हो सकता।
सिडनी टेस्ट का स्कोर क्या है?
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 567 रन पर समाप्त हुई और इंग्लैंड की पहली पारी 384 रन पर सिमटी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले