28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप की शानदार जीत पर बधाई दी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप की शानदार जीत पर बधाई दी

सारांश

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप में जीतने पर बधाई दी। जानें इस मैच की महत्वपूर्ण बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

सर्जियो गोर ने भारतीय टीम को बधाई दी।
टी20 विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल में संजीव सैमसन ने 89 रन बनाए।
जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप की जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "टी20 क्रिकेट विश्व कप में जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई।"

अमेरिकी राजदूत ने विश्व कप के दौरान भारत और अमेरिका के बीच खेले गए मैच का आनंद लेने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया था। इस मौके पर उन्होंने आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह से भी मुलाकात की। शाह और सर्जियो ने सोशल मीडिया पर अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं।

अमेरिका का प्रदर्शन भारत के खिलाफ अच्छा रहा था। अमेरिका ने टीम इंडिया के 77 रनों पर 6 विकेट गिरा दिए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के नाबाद 84 रनों की बदौलत भारत ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए और यूएसए को 132 रन पर रोककर 29 रन से मैच जीत लिया।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। संजीव सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के नाबाद 26 रनों की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए।

256 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 और मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

संजीव सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सर्जियो गोर ने भारतीय टीम को कब बधाई दी?
सर्जियो गोर ने 9 मार्च को भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी।
टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने फाइनल में 5 विकेट पर 255 रन बनाए।
भारत और अमेरिका के बीच मैच में किस खिलाड़ी ने सर्वाधिक रन बनाए?
सूर्यकुमार यादव ने 84 नाबाद रन बनाकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले