31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया से खास प्रेम है? करियर में सर्वाधिक रन कंगारुओं के खिलाफ बनाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया से खास प्रेम है? करियर में सर्वाधिक रन कंगारुओं के खिलाफ बनाए?

सारांश

विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट में अद्वितीय रिकॉर्ड है। आज उनके 37वें जन्मदिन पर जानें, कैसे उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपने करियर में सबसे अधिक रन बनाए और दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

मुख्य बातें

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
उन्होंने अपने करियर में टेस्ट , वनडे और टी20 में अद्वितीय रिकॉर्ड बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए हैं।
उनका दबाव में प्रदर्शन उत्कृष्ट है।
कोहली ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहा।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपने 37वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। पिछले डेढ़ दशक से कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक जबरदस्त प्रभाव रहा है। उन्हें हमेशा दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन कोहली ने इस टीम के खिलाफ हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी तीन प्रारूपों में, कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अपने सामने झुकने पर मजबूर किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

सबसे पहले, टेस्ट क्रिकेट की चर्चा करें तो कोहली ने 123 टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 9,230 रन बनाए हैं। इनमें से सबसे अधिक रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आए हैं। कोहली ने 30 टेस्ट की 53 पारियों में 9 शतक और 5 अर्धशतक के सहारे 2,232 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट को विराट अलविदा कह चुके हैं।

विराट ने 305 वनडे में 51 शतक और 75 अर्धशतक की मदद से 14,255 रन बनाए हैं। इनमें से 53 वनडे में 8 शतक और 16 अर्धशतक के सहारे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2,525 रन बने हैं। विराट ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया से अधिक रन श्रीलंका के खिलाफ (2,652 रन) बनाए हैं, जिसका कारण है श्रीलंका के खिलाफ अधिक मैच खेलना।

125 टी20 में विराट ने 1 शतक और 38 अर्धशतक के सहारे 4,188 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 टी20 में उन्होंने 794 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद विराट ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भारतीय क्रिकेट का एक प्रतीक हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें देश का गौरव बनाकर खड़ा कर दिया है। उनके जन्मदिन पर यह सभी को याद दिलाता है कि कैसे एक खिलाड़ी अपने देश को गर्वित कर सकता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड क्या है?
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 2,232 रन, वनडे में 2,525 रन और टी20 में 794 रन बनाए हैं।
विराट कोहली ने कितने मैच खेले हैं?
विराट कोहली ने 123 टेस्ट, 305 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं।
क्या विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है?
जी हाँ, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
विराट कोहली का जन्मदिन कब है?
विराट कोहली का जन्मदिन 5 नवंबर को होता है।
विराट कोहली का सर्वाधिक शतक किस प्रारूप में है?
विराट कोहली ने वनडे में 51 शतक बनाए हैं, जो उनकी सर्वाधिक संख्या है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले