27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लोजपा सांसद अरुण भारती का तेजस्वी यादव पर तंज शिक्षा की कमी को दर्शाता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लोजपा सांसद अरुण भारती का तेजस्वी यादव पर तंज शिक्षा की कमी को दर्शाता है?

सारांश

लोजपा सांसद अरुण भारती ने तेजस्वी यादव की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राजनीति में मुद्दों को समझने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। यह बयान बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ सकता है।

मुख्य बातें

शिक्षा का महत्व राजनीति में मुद्दों को समझने के लिए आवश्यक है।
तेजस्वी यादव की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाए गए हैं।
राजनीति में परिवारवाद का आरोप गंभीर मुद्दा है।
बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान अत्यंत चिंताजनक है।
बिहार के विकास के लिए एनडीए सरकार सक्रिय है।

पटना, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा आरोप लगाते हुए उनकी शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में मुद्दों को समझने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और तेजस्वी यादव की सीमित शिक्षा के कारण उनकी समझ भी सीमित है। यही वजह है कि वे ऐसी बातें करते हैं।

तेजस्वी यादव द्वारा नए आयोग बनाने के सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा, "अगर तेजस्वी यादव नया आयोग बनाने की बात कर रहे हैं, तो मैं भी बिहार सरकार से अनुरोध करता हूं कि बिहार में चारा आयोग, लारा आयोग और बिचारा आयोग स्थापित किया जाए। मुझे लगता है कि बिहार सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।"

वास्तव में, बिहार सरकार के हालिया आयोगों के गठन पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए थे और परिवारवाद का आरोप लगाया था।

लोजपा (रा) के नेता अरुण भारती ने राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के मामले में उन पर निशाना साधते हुए कहा, "लालू यादव ने हमेशा बाबासाहेब का नाम लेकर राजनीति की है और बहुजनों तथा पिछड़ों को ठगने का काम किया है। सत्ता में आने के लिए उनकी ठगी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे लोग बाबासाहेब का अपमान करने में भी नहीं हिचकिचाते हैं। यह जरूरी नहीं है कि वहां पर तस्वीर किसने रखी, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप (लालू यादव) वहां थे और यह सब आपके सामने हो रहा था। आपको इसे रोकना चाहिए था।"

उन्होंने राजद के नेताओं को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उन्होंने बहुजनों और दलितों का सम्मान नहीं किया, तो उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर अरुण भारती ने कहा कि पीएम मोदी बिहार को कई योजनाओं का उपहार देंगे। विकसित भारत का लक्ष्‍य बिहार के बिना पूरा नहीं हो सकता। जिस प्रकार से बिहार पिछड़ा है, उसे आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार हमेशा सजग रही है और इसी को बल देने के लिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं।

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेने को लेकर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, यह बिहार की जनता तय करेगी। जहां से जनता चाहती है, वहां से लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने पर अरुण भारती ने कहा कि उनका स्वागत है। वे ऐसे पिता के पुत्र हैं जिन्होंने बिहार के लिए काफी काम किए हैं। यदि निशांत अपने पिता के कामों को आगे बढ़ाने के लिए आना चाहते हैं, तो हम उनका स्वागत करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि शिक्षा का मुद्दा राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नेताओं को मुद्दों की गहराई को समझने के लिए आवश्यक ज्ञान होना चाहिए। यह केवल एक व्यक्तिगत आक्षेप नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीतिक संस्कृति में बुनियादी बदलाव की आवश्यकता का संकेत है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरुण भारती ने तेजस्वी यादव पर क्या आरोप लगाए?
अरुण भारती ने तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर सवाल उठाया है और कहा कि राजनीति में मुद्दों को समझने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
तेजस्वी यादव ने आयोगों के गठन पर क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने आयोगों के गठन में परिवारवाद का आरोप लगाया है।
लालू यादव पर अरुण भारती ने क्या टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बाबासाहेब अंबेडकर का नाम लेकर राजनीति की है और उन्हें अपमानित करने में संकोच नहीं करते।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले