27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव के सभी दावे हवा में उड़ जाएंगे? : भीम सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव के सभी दावे हवा में उड़ जाएंगे? : भीम सिंह

मुख्य बातें

भीम सिंह का ताज़ा बयान तेजस्वी यादव पर सीधा हमला है।
राजद के शासनकाल को लेकर जनता की राय महत्वपूर्ण है।
चंद्रवंशी समाज की स्थिति पर चिंता जताई गई है।
भाजपा के माध्यम से समाज की भागीदारी का महत्व।
आगामी चुनावों के लिए एनडीए की तैयारी।

शेखपुरा, १३ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राज्यसभा सांसद भीम सिंह रविवार को एकदिवसीय दौरे के क्रम में शेखपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को मजबूत करने की बात करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया।

उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनने के दावे को लेकर कहा कि उनका हर दावा हवा में उड़ जाएगा। राजद के शासनकाल को बिहार की जनता देख चुकी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "चंद्रवंशी समाज का इतिहास काफी गौरवशाली है। महाराजा जरासंध के हम लोग वंशज हैं, लेकिन आजकल हमारी स्थिति ठीक नहीं है। आज मैं यही समझाने आया हूं कि बिना संगठन के हमारा विकास नहीं हो सकता है।"

उन्होंने 'पढ़ाई और लड़ाई' का नारा देते हुए कहा, "ज्ञान के लिए पढ़ो और अधिकार के लिए लड़ो। इस शिक्षा और जनचेतना के लिए ही मैं निकला हूं। अत्यंत पिछड़ी जातियों की बात की जाए तो हमारी ३६ प्रतिशत आबादी है। सत्ता में हिस्सेदारी उस हिसाब से नहीं है। आज जो भी हिस्सेदारी है, वह भाजपा के माध्यम से मिली है। इस कारण हम सभी का कर्तव्य है कि भाजपा को मजबूत करें। आने वाले चुनाव में एकत्रित होकर भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को विजयी बनाएं।"

भाजपा के नेता भीम सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही इस जिले में चंद्रवंशी चेतना मंच का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार की सभी २४३ सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। राजद के शासनकाल का मतलब नकारात्मक विकास है। तेजस्वी यादव अपनी निश्चित हार को देखने के कारण ही अब चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। वे अभी से ही हार का बहाना ढूंढ रहे हैं।

विपक्ष के कानून व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में संगठित अपराध कहीं नहीं हो रहा। घटनाएं होती हैं तो अपराधी जल्द गिरफ्तार होते हैं। विधि व्यवस्था माकूल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार की राजनीति में भाजपा की मजबूती को दर्शाता है। चुनावी प्रचार में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने की कोशिशें वर्तमान में महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भीम सिंह ने तेजस्वी यादव पर क्या आरोप लगाए हैं?
भीम सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के दावे हवा में उड़ जाएंगे और राजद के शासनकाल का अनुभव बिहार की जनता को है।
चंद्रवंशी चेतना मंच का गठन कब होगा?
भीम सिंह ने घोषणा की है कि जल्द ही चंद्रवंशी चेतना मंच का गठन किया जाएगा।
भीम सिंह का नारा क्या है?
'पढ़ाई और लड़ाई' का नारा देते हुए उन्होंने ज्ञान के लिए पढ़ाई और अधिकार के लिए लड़ाई की बात की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले