29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारा गोली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारा गोली?

सारांश

बिहार के रोहतास जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी है, जिसमें दंपति के बीच पहले से ही तनाव था। जानें इस दिल दहलाने वाली घटना के बारे में और क्या है इसकी पृष्ठभूमि।

मुख्य बातें

पारिवारिक विवादों को संवाद से सुलझाना चाहिए।
घरेलू हिंसा की घटनाएँ समाज के लिए एक बड़ा खतरा हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले की जांच की जा रही है।

सासाराम, २५ जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना सारांव गांव की है जहाँ पति और पत्नी के बीच विवाद के चलते पति सुगंध कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। पूनम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल सुगंध को उपचार के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपति के तीन संतानें हैं। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है।

बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि पुलिस ने पूनम के शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूनम और सुगंध की शादी १२ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से सुगंध अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकता था, जिससे अक्सर दंपति में विवाद होते थे।

जानकारी के अनुसार, पूनम एक-दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहाँ एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी, जिसके बाद फिर से विवाद शुरू हो गया। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जाँच कर रही है। घायल सुगंध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

न कि हिंसा में।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या पति का इलाज चल रहा है?
हाँ, पति सुगंध कुमार का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।
पति-पत्नी के बीच विवाद का कारण क्या था?
पति सुगंध अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकता था, जिससे विवाद बढ़ गया।
इस घटना में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने घटना स्थल से हथियार बरामद किए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्या दंपति के बच्चे हैं?
हाँ, दंपति के तीन बच्चे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले