बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, दो डीएसपी भी बदले गए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, दो डीएसपी भी बदले गए

सारांश

बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसमें चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण और दो डीएसपी का तबादला शामिल है। यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

मुख्य बातें

बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है।
दो डीएसपी भी बदले गए हैं।
गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने का उद्देश्य है।
नए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पटना, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार ने बुधवार सुबह पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया है। इस बदलाव में चार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, साथ ही दो बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों की भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन अधिकारियों के तबादले से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से पुलिस उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के पद से हटाकर लखीसराय का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को अगले आदेश तक नवगछिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय कार्मिक-एक का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) राम कृष्णा को अगले आदेश तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बाढ़, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 आनंद कुमार सिंह को उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

गृह विभाग ने यह निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने नए पदस्थापन पर योगदान दें। इसे प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, और नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है। सरकार लगातार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने में सक्रिय है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में किस प्रकार के प्रशासनिक बदलाव हुए हैं?
बिहार सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण और दो डीएसपी का तबादला किया है।
इस बदलाव का उद्देश्य क्या है?
इसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
नए अधिकारियों की नियुक्ति कब से प्रभावी होगी?
गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने नए पदस्थापन पर योगदान दें।
कौन से प्रमुख अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है?
अजय कुमार पाण्डेय, प्रेरणा कुमार, राजेश कुमार और अवधेश दीक्षित जैसे अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है।
क्या इस बदलाव से कानून-व्यवस्था में सुधार होगा?
हां, नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले