26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के बगहा में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने युवाओं को रोजगार दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के बगहा में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने युवाओं को रोजगार दिया?

सारांश

बिहार के बगहा में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर दिए हैं। जानें कैसे यह योजना ना केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि समग्र समुदाय के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए हैं।
योजना से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास में योगदान दे रही है।
युवाओं के माध्यम से अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
यह योजना सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बगहा, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के बगहा में मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने अति पिछड़े समुदाय के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोले हैं। इस योजना ने न केवल बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया है, बल्कि उनके माध्यम से समाज के अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

इस योजना के लाभार्थी संतोष कुमार उरांव ने कहा कि इस योजना से न केवल हमें आर्थिक सहायता मिली है बल्कि स्वरोजगार का एक मंच भी प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत हमें लाभ मिला है। पहले हम बेरोजगार थे, लेकिन अब हमारी दुकान अच्छी चल रही है। हमारे साथ दो और लोग काम कर रहे हैं, जिन्हें भी रोजगार मिला है। हमारी दुकान न केवल उनकी आजीविका का साधन बनी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी अवसर सृजित कर रही है।

इसी तरह, सुजीत कुमार उरांव ने इस योजना के तहत आईटी सर्विस सेक्टर में कदम रखा है। उन्होंने बताया, “हमारे सेंटर पर कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे पूरे पंचायत के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अन्य पंचायतों के लोग भी हमारे काम से प्रभावित होकर सेवाएं लेने आते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज पास करने के बाद नौकरी न मिलने पर हमने इस योजना का सहारा लिया और आज न केवल हम आत्मनिर्भर हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आईटी से संबंधित समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। हम सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनके फॉर्म भरने जैसे कार्यों में भी सहायता करते हैं।

अन्य लाभार्थी अरविंद कुमार उरांव की कहानी भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा, "इस योजना ने मेरे जीवन को बदल दिया। अब मेरे साथ 10 लोगों का परिवार इस दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहा है। पहले हम बेरोजगारी से जूझ रहे थे, लेकिन अब यह योजना हमारे लिए वरदान साबित हुई है। हमारी दुकान न केवल हमारे परिवार, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रही है।"

मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना ने बगहा के युवाओं को नई दिशा दिखाई है। यह योजना न केवल व्यक्तिगत स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सामुदायिक विकास में भी योगदान दे रही है। बिहार सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या को कम करने और आर्थिक समृद्धि लाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री अति पिछड़ा उद्यमी योजना क्या है?
यह योजना बिहार में अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ बिहार के अति पिछड़े समुदाय के युवा उठा सकते हैं।
क्या योजना से रोजगार के अवसर मिलते हैं?
हां, इस योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और अन्य युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं।
क्या इस योजना ने सामाजिक बदलाव लाने में मदद की है?
जी हां, यह योजना समाज में आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक विकास में मदद कर रही है।
इस योजना में आवेदन कैसे करें?
युवाओं को अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले