3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ बड़ा हादसा, भूस्खलन में बस सवार 10 लोगों की मौत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ बड़ा हादसा, भूस्खलन में बस सवार 10 लोगों की मौत?

सारांश

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन ने 10 लोगों की जान ले ली। यह हादसा यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पर मलबा गिरने से हुआ। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। जानें इस घटना के बारे में और क्या हो रहा है।

मुख्य बातें

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटना गंभीर है।
10 लोगों की मौत हुई है।
15 से 20 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया है।
मुख्यमंत्री ने स्थिति की निगरानी की है।

बिलासपुर, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय पहाड़ी राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया घटना हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से जुड़ी है। यहां मंगलवार को भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकला भारी मलबा यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पर आ गिरा। इस दुखद घटना में 10 लोगों की मौत की सूचना मिली है।

विवरण के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 व्यक्तियों की जान जा चुकी है, जबकि 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह घटना बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बल्लू पुल के समीप हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक मलबे से 10 शवों को निकाला जा चुका है, जबकि मृतकों की संख्या में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भयानक भूस्खलन की सूचना ने मुझे अंदर तक हिला दिया है। इस भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।"

पोस्ट में आगे लिखा गया, "रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को सभी संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की हर पल की जानकारी ले रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को सहारा दें। इस कठिन समय में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।"

इससे पहले पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन क्यों होते हैं?
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन आमतौर पर भारी बारिश, भू-गर्भीय गतिविधियों और मानवीय हस्तक्षेप के कारण होते हैं।
इस घटना में कितने लोग मारे गए?
इस भूस्खलन में 10 लोगों की मौत हुई है।
राहत कार्य कब शुरू हुआ?
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
क्या और लोग मलबे में दबे हैं?
हां, 15 से 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
मुख्यमंत्री ने इस पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे दुखद घटना बताया और राहत कार्य की जानकारी ली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले