2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बटलर और क्लासेन की तूफानी पारी ने मैनचेस्टर ऑरिजनल्स को दी जीत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बटलर और क्लासेन की तूफानी पारी ने मैनचेस्टर ऑरिजनल्स को दी जीत?

सारांश

क्या जोस बटलर और हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार पारी ने मैनचेस्टर ऑरिजनल्स को शानदार जीत दिलाई? जानिए इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी, जिसमें नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बना।

मुख्य बातें

जोस बटलर की नाबाद 64 रन की पारी ने टीम को मजबूत किया।
हेनरिक क्लासेन ने 50 रन की तूफानी पारी खेली।
मैनचेस्टर ऑरिजनल्स ने 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स 114 रन पर सिमट गई।
सुपरचार्जर्स के बल्लेबाजों ने लगातार विकेट गंवाए।

नई दिल्ली, 17 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मैनचेस्टर ऑरिजनल्स ने रविवार को द हंड्रेड लीग 2025 के 17वें मैच में शानदार जीत हासिल की। इस टीम ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को 57 रन से मात दी।

मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनचेस्टर ऑरिजनल्स ने निर्धारित 100 गेंदों में तीन विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए।

कप्तान फिल सॉल्ट 9 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद बेन मैककिने ने टीम के खाते में 11 रन जोड़े और जल्दी ही चलते बने।

मैनचेस्टर ऑरिजनल्स ने 40 के स्कोर तक अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। यहां से जोस बटलर ने रचिन रविंद्र के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में लाने का कार्य किया।

रचिन ने 14 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उनके बल्ले से छह चौके देखने को मिले।

इसके बाद बटलर ने हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए अटूट 69 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफलता पाई।

बटलर ने 45 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से 64 रन बनाए, जबकि क्लासेन ने 25 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार छक्के और उतने ही चौके शामिल थे।

विपक्षी टीम की ओर से मैथ्यू पॉट्स ने दो विकेट झटके, जबकि मिचेल सेंटनर को एक विकेट मिला।

इसके जवाब में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स 87 गेंदों में 114 रन पर सिमट गई। टीम को 18 के स्कोर पर जैक क्रॉली (16) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती गई।

सुपरचार्जर्स के लिए डेविड मलान ने 19 रन की पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 22 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

विपक्षी खेमे से सन्नी बेकर और जोश टंग को तीन-तीन सफलता मिली, जबकि रचिन रविंद्र और नूर अहमद ने दो-दो विकेट झटके।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कमजोरियों को भी उजागर किया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच एक यादगार अनुभव रहा, जिसमें बटलर और क्लासेन की पारी ने सभी का ध्यान खींचा।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मैनचेस्टर ऑरिजनल्स की जीत का मुख्य कारण क्या था?
जोस बटलर और हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी के कारण मैनचेस्टर ऑरिजनल्स ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया, जो नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की बल्लेबाजी कमजोर रही, और उन्होंने लगातार विकेट गंवाए, जिससे वे मैच में पीछे रह गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले