14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी के ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी के ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

सारांश

चंडीगढ़ और दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। कई सरकारी दफ्तर और स्कूल अलर्ट मोड पर हैं। जानें इस घटना की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी का ई-मेल आया।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
धमकी भरे ई-मेल की गहन जांच की जा रही है।
छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

चंडीगढ़, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चंडीगढ़ और दिल्ली के विभिन्न स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह एक ई-मेल में इन इमारतों को बम से उड़ाने का उल्लेख किया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और सभी परिसरों की गहन जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भेजे गए इस धमकी भरे ई-मेल में शहर के कुछ स्कूल, महापौर कार्यालय और सचिवालय को निशाना बनाया गया है। ई-मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है। इसमें कहा गया है, "अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदुस्तान मोदी सरकार को तबाह करेंगे।"

ई-मेल की शुरुआत में स्कूलों में जन गण मन का गान न गाने का अनुरोध करते हुए गुरु गोविन्द सिंह की रचना 'देह सिवा बरु मोहि इहै' गाने के लिए भी कहा गया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने धमकी की सूचना मिलते ही तुंरत कार्रवाई की। बम निरोधक दस्ते और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्कूलों और सरकारी इमारतों की जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

केवल चंडीगढ़ ही नहीं, दिल्ली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज और मिरांडा हाउस में भी एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें बम धमाके की धमकी दी गई है। प्रशासन को यह ई-मेल सोमवार सुबह मिला। एहतियात के तौर पर कॉलेज परिसर को खाली कराया गया और बम स्क्वॉड तथा डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। फिलहाल परिसर की पूरी तलाशी ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई घटना नहीं हुई है और जांच जारी है। ई-मेल भेजने वाले के सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की छानबीन की जा रही है। सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी इमारतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी स्कूल या सरकारी परिसर को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी कई बार स्कूलों, विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी का ई-मेल सही है?
हाँ, सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल की पुष्टि की है और जांच जारी है।
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में क्या कर रही हैं?
सुरक्षा एजेंसियां सभी संदिग्ध स्थानों की गहन जांच कर रही हैं।
क्या छात्रों की सुरक्षा की गई है?
जी हाँ, छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।
क्या पहले भी ऐसे ई-मेल आए हैं?
हाँ, पहले भी कई बार इस तरह के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं।
क्या पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है?
अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले