चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग ने स्नूकर टूर चैंपियनशिप का खिताब जीता

Click to start listening
चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग ने स्नूकर टूर चैंपियनशिप का खिताब जीता

सारांश

बीजिंग, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। स्नूकर टूर चैंपियनशिप के फाइनल में चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग ने ब्रिटिश खिलाड़ी जड ट्रम्प को 10:3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह उनकी लगातार तीसरी प्रमुख जीत है।

Key Takeaways

  • चाओ शिनथोंग ने खिताब जीता।
  • फाइनल का स्कोर 10:3 रहा।
  • यह उनका छठा रैंकिंग टूर्नामेंट खिताब है।
  • उन्होंने 100%25 फाइनल जीत दर बनाए रखी।
  • चाओ पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीनों प्रमुख खिताब एक ही सीजन में जीते।

बीजिंग, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष 2026 की स्नूकर टूर चैंपियनशिप का फाइनल 5 अप्रैल को ब्रिटेन के मैनचेस्टर में संपन्न हुआ। चीनी खिलाड़ी चाओ शिनथोंग ने 10:3 से प्रसिद्ध ब्रिटिश खिलाड़ी जड ट्रम्प को पराजित करके यह खिताब जीता।

फाइनल के पहले चरण में, पहले चार खेलों के बाद दोनों खिलाड़ी 2-2 की बराबरी पर थे। आराम के बाद, चाओ शिनथोंग ने जड ट्रम्प की गलतियों का लाभ उठाते हुए लगातार तीन खेल जीत लिए। पहले चरण के अंत में, चाओ ट्रम्प से 5:3 से आगे थे।

दूसरे चरण में, चाओ शिनथोंग ने लगातार चार खेल जीतकर स्कोर 9:3 कर दिया और आखिरकार उन्होंने चैंपियनशिप जीत ली।

इस जीत के साथ, चाओ शिनथोंग एक ही सीजन में तीनों प्रमुख खिलाड़ियों की श्रृंखला के खिताब (वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स, प्लेयर्स चैंपियनशिप, टूर चैंपियनशिप) जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह चाओ का छठा रैंकिंग टूर्नामेंट खिताब है, और उन्होंने अपने करियर में फाइनल जीतने की दर 100 प्रतिशत बनाए रखी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

चाओ शिनथोंग ने कितने खिताब जीते हैं?
चाओ शिनथोंग ने अब तक छह रैंकिंग टूर्नामेंट खिताब जीते हैं।
जड ट्रम्प का फाइनल में क्या स्कोर रहा?
जड ट्रम्प का स्कोर फाइनल में 3 था।
चाओ शिनथोंग की यह कौन सी प्रमुख जीत है?
यह चाओ शिनथोंग की एक ही सीजन में तीसरी प्रमुख जीत है।
Nation Press