10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर जरूरतमंद को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं सीएम योगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर जरूरतमंद को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं सीएम योगी?

सारांश

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। इस लेख में जानिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में।

मुख्य बातें

सीएम योगी ने जनता दर्शन में समस्याएं सुनीं।
जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन।
महिलाओं की समस्याओं पर विशेष ध्यान।
कानूनी कार्यवाही पर कड़ी नजर रखने का निर्देश।
इलाज में आर्थिक सहायता की पेशकश।

गोरखपुर, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर शक्ति की उपासना के पहले जनसेवा का कार्य किया।

उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनते हुए आश्वस्त किया कि हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शीसंतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने राशन कार्ड न होने की समस्या बताई।

इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनकी समस्या को संवेदनशीलता से देखें। राशन कार्ड की व्यवस्था के साथ पात्रता के अनुसार पेंशन योजना का भी लाभ दिलाएं।

जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गरीबों की जमीन पर कब्जा न होने देने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि राजस्वपुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो।

सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी जनकल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि पैसों के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या ये वादे वास्तविकता में परिवर्तित होते हैं। हर नागरिक की समस्या का त्वरित समाधान एक आदर्श स्थिति है, लेकिन इसके लिए अधिकारियों की सक्रियता और प्रशासनिक तत्परता की आवश्यकता होगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम योगी ने जनता दर्शन में क्या कहा?
सीएम योगी ने सभी जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
जनता दर्शन में कितने लोगों की समस्याएं सुनी गईं?
करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनकर सीएम ने समाधान का आश्वासन दिया।
क्या सीएम ने महिला समस्याओं पर ध्यान दिया?
हाँ, विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान दिया गया।
राशन कार्ड की समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा?
सीएम ने अधिकारियों को राशन कार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
क्या इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगी?
हाँ, सीएम ने कहा कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 घंटे पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले