10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्‍ली को डबल इंजन की सरकार से लाभ मिल रहा है? : सीएम रेखा गुप्‍ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्‍ली को डबल इंजन की सरकार से लाभ मिल रहा है? : सीएम रेखा गुप्‍ता

सारांश

दिल्‍ली सरकार ने सोमवार को एक धन्‍यवाद सभा का आयोजन किया जिसमें पुलिस लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त करने और व्यापार कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता शामिल हुए और उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए डबल इंजन सरकार के लाभों पर चर्चा की। जानिए क्या है इस फैसले के पीछे का सच।

मुख्य बातें

पुलिस लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन डबल इंजन सरकार का सकारात्मक प्रभाव व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना सरकार का विकास की दिशा में प्रयास

नई दिल्‍ली, 1 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। दिल्‍ली सरकार ने पुलिस लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त करने और व्‍यापार कल्‍याण बोर्ड के गठन की घोषणा के अवसर पर सोमवार को एक धन्‍यवाद सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री आशीष सूद, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल और सांसद मनोज तिवारी जैसे कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने इस अवसर पर कहा कि दिल्‍ली में डबल इंजन की सरकार के कारण विकास की गति तेज हुई है। दिल्ली के लोगों के हित में जो भी ज्‍यादा महत्वपूर्ण है, उसी दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। यह डबल इंजन सरकार का परिणाम है, जिससे दिल्‍ली विकास की ओर बढ़ रही है। हर दिन कोई न कोई निर्णय जनता के हित में लिया जा रहा है।

सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि लाइसेंस की अनिवार्यता से मुक्ति दिलाना एक बड़ा कदम है। दिल्ली में व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारियों के लिए काम को आसान बनाएगा। यह कार्य न तो कांग्रेस कर सकी और न ही केजरीवाल की सरकार। 27 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा गया है।

मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार 27 साल बाद बनी है, लेकिन देर आए दुरुस्‍त आए। 127 दिनों में दिल्ली सरकार ने कई महत्वपूर्ण काम किए हैं। सीएम रेखा गुप्‍ता के पास किसी को ज्ञापन ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस दौरान सरकार ने व्यापारियों के अलग-अलग लाइसेंस समाप्त कर दिए और व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया। आने वाले दिनों में एक और लाइसेंस समाप्त किया जाएगा।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमने 127 दिनों में व्यापारियों के लिए ट्रेड बोर्ड का गठन किया, जहां व्यापारी अपने हित की बात कर सकता है। हमारी सरकार की शुरुआत अभी हुई है, आगे हमारी सरकार व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू कर रही है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज जब आप रेखा गुप्ता की सरकार द्वारा लागू नए लाइसेंस सुधारों का लाभ उठा रहे हैं, तो यह भी याद रखें कि हम देशभर में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं। हम व्यापार करने की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री 24 घंटे काम कर रही हैं। पूर्व की सरकारों ने दिल्‍ली के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया, लेकिन 127 दिनों में भाजपा सरकार ने व्यापारियों के हित में कई कदम उठाए हैं। हमारी सरकार का विजन दिल्ली को और बेहतर बनाना है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दिल्ली के विकास में भी एक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या डबल इंजन सरकार का दिल्ली के विकास पर सकारात्मक प्रभाव है?
हां, डबल इंजन सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जो दिल्ली के विकास को तेज करने में मदद करेंगे।
व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन क्यों किया गया?
व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले