ईरान में 56 ऐतिहासिक स्थलों को गंभीर नुकसान, तेहरान में 19 स्थान प्रभावित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईरान में 56 ऐतिहासिक स्थलों को गंभीर नुकसान, तेहरान में 19 स्थान प्रभावित

सारांश

तेहरान में यूएस-इजरायल की वायु हमले में 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुँचा है, जिसमें राजधानी के 19 महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। जानिए इस हमले का व्यापक असर।

मुख्य बातें

56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान हुआ है।
तेहरान में 19 महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।
नक्श-ए-जहान स्क्वायर का नुकसान चिंता का विषय है।
इस्फहान को 'आधा जहां' कहा जाता है।
ईरान के संवेदनशील प्रतिष्ठान इस क्षेत्र में मौजूद हैं।

तेहरान, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यूएस-इजरायल की वायु हमले में ईरान के 50 से अधिक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को काफी नुकसान हुआ है। यह जानकारी ईरान के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि कुल 56 स्थलों को प्रभावित किया गया है। इनमें से 19 महत्वपूर्ण स्थान राजधानी तेहरान में स्थित हैं, जिनमें गोलस्तान पैलेस, तेहरान बाजार और पुरानी सीनेट बिल्डिंग शामिल हैं।

इससे पहले भी नुकसान को लेकर जानकारी आई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि तेहरान में कितनी इमारतें इस हमले का शिकार बनी हैं।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि प्रमुख औद्योगिक शहर इस्फहान की कुछ ऐतिहासिक जगहों को भी नुकसान पहुंचा है। इसमें नक्श-ए-जहान स्क्वायर में स्थित प्रसिद्ध इमाम शाह मस्जिद के कुछ हिस्सों को हानि हुई है। नक्श-ए-जहान स्क्वायर 16वीं-17वीं सदी की सफवीद वास्तुकला का अद्वितीय उदाहरण माना जाता है, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया है।

इस्फहान को 'आधा जहां' कहा जाता है क्यूंकि यहाँ दुनिया की सबसे सुंदर इमारतें मौजूद हैं। रिपोर्टों के अनुसार, 17वीं सदी के इस ऐतिहासिक महल के लकड़ी के खंभों, दरवाजों और अन्य हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुँचाया गया है। महल के अंदर और चारों ओर बिखरा मलबा, टूटी खिड़कियां और गिरे हुए मलबे की तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

ज्ञात रहे, ईरान के तीसरे बड़े शहर के रूप में इस्फहान को जाना जाता है। इसके आस-पास कई संवेदनशील प्रतिष्ठान मौजूद हैं, जिनमें परमाणु अनुसंधान केंद्र, मिसाइल उत्पादन सुविधाएँ, एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और वायुसेना के अड्डे शामिल हैं।

इस्फहान ईरान के स्टील उद्योग का भी एक प्रमुख केंद्र है। यहाँ स्थित मुबारक स्टील कंपनी को मध्य-पूर्व के सबसे बड़े स्टील उत्पादकों में गिना जाता है। इसके अलावा, शहर में एक बड़ा वायुसेना अड्डा भी है, जहाँ ईरान के पुराने अमेरिकी निर्मित एफ-14 टॉमकैट लड़ाकू विमानों का बेड़ा तैनात है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वैश्विक विरासत के लिए भी चिंता का विषय है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरान के किस शहर में सबसे अधिक ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान हुआ है?
तेहरान में 19 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुँचा है।
यूएस-इजरायल के हमले में कितने स्थलों को प्रभावित किया गया?
कुल 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुँचा है।
नक्श-ए-जहान स्क्वायर क्या है?
यह 16वीं-17वीं सदी की सफवीद वास्तुकला का एक अद्वितीय उदाहरण है।
इस्फहान की विशेषता क्या है?
इस्फहान को 'आधा जहां' कहा जाता है क्योंकि यहाँ दुनिया की सबसे सुंदर इमारतें हैं।
ईरान की संस्कृति मंत्रालय ने क्या जानकारी दी?
मंत्रालय ने बताया है कि यूएस-इजरायल की एयरस्ट्राइक में कई ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुँचा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले