11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह को दो साल की जेल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह को दो साल की जेल

सारांश

डेरा बस्सी कोर्ट ने खरड़ विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह को करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में दो साल की सजा सुनाई है। जानिए पूरी कहानी और सजा का कारण।

मुख्य बातें

शाहबाज सिंह को दो साल की जेल की सजा हुई है।
मामला चेक बाउंस से जुड़ा है।
सुनवाई लगभग 7 साल तक चली।
अनमोल गगन मान की पहचान एक मंत्री और गायिका के रूप में है।

मोहाली, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में खरड़ के विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह को डेरा बस्सी अदालत ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। इस फैसले में अदालत ने एक आवासीय परियोजना कंपनी के पार्टनर्स के खिलाफ मामले में शाहबाज सिंह सोही समेत तीन व्यक्तियों को दोषी ठहराया है।

डेरा बस्सी अदालत में लगभग 7 साल तक चले केस की सुनवाई के बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास परनीत कौर ने यह निर्णय लिया है। अदालत ने खरड़ से मौजूदा विधायक के पति और जीरकपुर के निवासी शाहबाज सिंह सोही सहित तीनों दोषियों को दो-दो साल जेल और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है, हालांकि तीनों ने मौके पर ही बेल अमाउंट भरकर जमानत ले ली।

जीरकपुर के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के भाई कमलजीत सिंह ने 2018 में अदालत में शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ के तीन पार्टनर शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह और नछत्तर सिंह ने राजपुरा में 'सिल्वर सिटी' परियोजना में करोड़ों का प्लॉट बेचने की डील तय की थी। जब डील पक्की नहीं हुई, तो एग्रीमेंट में 3.5 करोड़ रुपए का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शिकायतकर्ता का पक्ष मजबूती पाए जाने पर अदालत ने तीनों को सजा का निर्णय सुनाया। शिकायतकर्ता के वकील भरत जोशी ने बताया कि अदालत में लगभग 7 साल तक चले केस की सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया गया है।

कोर्ट से सजा पाए शाहबाज सिंह सोही की पत्नी अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में मंत्री और पंजाबी गायिका हैं। उन्हें गगनदीप कौर मान के नाम से भी जाना जाता है। वह पंजाबी लोकगीतों और भांगड़ा गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शाहबाज सिंह को किस मामले में सजा सुनाई गई?
शाहबाज सिंह को करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है।
इस मामले की सुनवाई कब से चल रही थी?
इस मामले की सुनवाई लगभग 7 साल से चल रही थी।
अनमोल गगन मान कौन हैं?
अनमोल गगन मान पंजाब सरकार में मंत्री और एक प्रसिद्ध पंजाबी गायिका हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले