26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब को लूट रही है सरकार, अरविंद केजरीवाल को 'नेशनल लीडर' बनाने के लिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब को लूट रही है सरकार, अरविंद केजरीवाल को 'नेशनल लीडर' बनाने के लिए?

सारांश

पंजाब में 144 टोयोटा हिलक्स गाड़ियों की खरीद को लेकर नया विवाद सामने आया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में सरकारी खजाने को 14 करोड़ का नुकसान हुआ है। जानें इस मुद्दे पर अर्शदीप कलेर के बयान और सरकार की योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

144 टोयोटा हिलक्स गाड़ियों की खरीद में विवाद।
सरकारी खजाने को 14 करोड़ का नुकसान।
अकाली दल के नेता अर्शदीप कलेर का हमला।
अरविंद केजरीवाल के नेशनल लीडर बनने की महत्वाकांक्षा।
पंजाब में घोटाले सामने आने की संभावना।

चंडीगढ़, 25 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हिलक्स गाड़ियों को लेकर एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि इस खरीद प्रक्रिया में सरकारी खजाने को लगभग 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस मुद्दे पर अकाली दल के नेता अर्शदीप कलेर ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला किया।

अर्शदीप कलेर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस दिन आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होगी, पंजाब में इतने घोटाले सामने आएंगे कि लोग दंग रह जाएंगे। आज 3.5 लाख करोड़ का कर्ज पंजाब पर है, जो कि सरकार की घोटालेबाजी का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि आप सरकार पंजाब को लूट रही है और यह सब कुछ सिर्फ अरविंद केजरीवाल को 'नेशनल लीडर' बनाने की महत्वाकांक्षा के चलते हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता पहले ही नकार चुकी है, लेकिन पंजाब के लोगों के पैसों से उनकी छवि चमकाने की कोशिश की जा रही है। आप के नेता विदेश यात्राओं में बिजनेस क्लास में उड़ान भर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की यात्राएं कर रहे हैं। ये सभी दस्तावेजों में दर्ज हैं और जब समय आएगा, तो सब कुछ सामने लाया जाएगा।

अर्शदीप कलेर ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग स्कीम भी एक बड़ा घोटाला है, जिसे उन्होंने पंजाब के 75 साल के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला कहा। उन्होंने कहा कि इस योजना में भूमि अधिग्रहण और वितरण में भारी अनियमितताएं हुई हैं और सरकार के कई बड़े अधिकारी और नेता इसमें शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिन लोगों को गलत काम करने की खुली छूट दे रखी है, वह सब रिकॉर्ड बना रहे हैं। जब वक्त आएगा, तो ये रिकॉर्ड आपके सामने पेश किए जाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसे गंभीरता से लेना आवश्यक है। पंजाब की जनता को यह जानने का हक है कि उनके पैसे का क्या हो रहा है। जब तक सभी तथ्य सामने नहीं आते, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब सरकार पर आरोप क्यों लग रहे हैं?
पंजाब सरकार पर आरोप है कि 144 टोयोटा हिलक्स गाड़ियों की खरीद में सरकारी खजाने को करीब 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
अर्शदीप कलेर का क्या कहना है?
अर्शदीप कलेर ने कहा है कि आप सरकार पंजाब को लूट रही है और यह सब अरविंद केजरीवाल की महत्वाकांक्षा का परिणाम है।
क्या यह मामला राजनीतिक खेल है?
इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक खेल का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन जनता को सच्चाई जानने का हक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले