1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत होगा?

सारांश

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लखनऊ लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी शामिल होंगे। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक पल के बारे में।

मुख्य बातें

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का स्वागत समारोह २५ अगस्त को लखनऊ में होगा।
मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
नगर निगम ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए एक मार्ग का नामकरण किया है।
यह कार्यक्रम लखनऊ के शैक्षिक और वैज्ञानिक समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

लखनऊ, २४ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, जिन्होंने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए और लखनऊ का नाम अंतरिक्ष की ऊँचाइयों तक पहुँचाया, सोमवार को अपने गृह नगर लौट रहे हैं। उनके आगमन पर राजधानी में भव्य स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

शुभांशु शुक्ला के पूर्व विद्यालय सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) ने उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है। स्कूल के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने बताया कि शुभांशु के सम्मान में सोमवार को सीएमएस गोमती नगर विस्तार कैंपस में एक भव्य परेड का आयोजन होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने अग्रज की ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें सैल्यूट करेंगे।

एयरपोर्ट से शहर पहुंचने के दौरान शुभांशु शुक्ला खुली जीप में लखनऊवासियों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इसके बाद वे सीएमएस ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में शामिल होंगे, जहाँ छात्रों का उत्साहपूर्ण स्वागत उनका इंतजार करेगा। राजधानी स्तर पर होने वाला यह सम्मान समारोह भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में शुभांशु शुक्ला का नागरिक अभिनंदन करेंगे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे।

वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी अजीत सिंह पाल और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

इसी के साथ, नगर निगम ने उनके योगदान को स्थायी रूप देने के लिए त्रिवेणी नगर वार्ड के अंतर्गत सीतापुर मेन रोड के पेट्रोल पंप से उनके निवास होते फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल तक जाने वाले मार्ग का नाम ‘शुभांशु शुक्ला मार्ग’ रखने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने यह कदम उनके अंतरिक्ष मिशन और विज्ञान में योगदान को सार्वजनिक स्मरण में बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है।

शुभांशु शुक्ला के इस स्वागत समारोह को लेकर लखनऊ के शैक्षिक और वैज्ञानिक समुदाय में खासा उत्साह है। स्कूल के शिक्षक और छात्र इसे प्रेरणा का अवसर मान रहे हैं, वहीं आम नागरिक भी इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने को उत्सुक हैं। शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे देश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हो रही प्रगति का प्रतीक है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभांशु शुक्ला कौन हैं?
शुभांशु शुक्ला एक अंतरिक्ष यात्री हैं जिन्होंने एक्सिओम-4 मिशन के तहत महत्वपूर्ण प्रयोग किए।
स्वागत समारोह कब होगा?
स्वागत समारोह २५ अगस्त को लखनऊ में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होंगे?
मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई अन्य वरिष्ठ मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगर निगम ने किस मार्ग का नाम बदला है?
नगर निगम ने सीतापुर मेन रोड से शुभांशु शुक्ला के निवास होते मार्ग का नाम 'शुभांशु शुक्ला मार्ग' रखा है।
इस कार्यक्रम का महत्व क्या है?
यह कार्यक्रम भारत के वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है और युवा पीढ़ी को प्रेरित करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले