30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लिया?

सारांश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लेकर राष्ट्र की एकता में उनके योगदान को याद किया। यह कार्यक्रम केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एकता का प्रतीक है। जानें इस आयोजन के बारे में और मुख्यमंत्री के विचारों के बारे में।

मुख्य बातें

रन फॉर यूनिटी एकता का प्रतीक है।
सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री ने सभी को एकजुट होने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम देश की विविधताओं में एकता का संदेश देता है।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया।

रायपुर, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लाल बहादुर चौक से शारदा चौक तक आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता में उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "आज 31 अक्टूबर है, हमारे देश के महान नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती है। इस मौके पर मैं सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। हम भारत के सच्चे सपूत सरदार पटेल को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व ने स्वतंत्रता के बाद 562 से अधिक रियासतों को एकजुट करके भारत को एक महान राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। हम ऐसे महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं।"

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर आइए, एकता और अखंडता के संकल्प के साथ कदम मिलाएं। ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि भारत की एकता, शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ इस अभियान में हिस्सा लें और सरदार पटेल जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करें।"

उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, "रन फॉर यूनिटी देश की विविधताओं में एकता का संदेश देता है। यह सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी भारतीय स्वस्थ रहेंगे, रन फॉर यूनिटी इस संदेश को भी फैलाने का कार्य करती है।"

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सुरक्षित भारत का आधार सरदार पटेल जी की सोच और प्रयास हैं। उनके ओजस्वी और राष्ट्रवादी विचार हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पी 'भारत रत्न' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। सभी देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह प्रयास हमें याद दिलाता है कि एकता में ही शक्ति है। यह राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा स्रोत है, जहां सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य क्या है?
रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और विविधताओं में एकता का संदेश फैलाना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्यक्रम में क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एकता और अखंडता के महत्व पर जोर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले