30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया?

सारांश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता को मजबूती प्रदान की। यह कार्यक्रम न केवल उनकी उपलब्धियों को मान्यता देता है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी जगाता है।

मुख्य बातें

सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल यूनिटी मार्च में भाग लिया।
सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक किया।
युवाओं में देशभक्ति की भावना को जगाना आवश्यक है।
सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

रायपुर, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में नेशनल यूनिटी मार्च 2025 में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आजाद भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरदार पटेल ने कठिन परिश्रम और मजबूत इरादे से आजादी के बाद 562 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में शामिल किया, इसलिए हम 31 अक्टूबर को उनकी जयंती को नेशनल यूनिटी डे के रूप में मनाते हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के जी-20 में शामिल होने के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री देश के गौरव और प्रतीक हैं। वह जहां भी जाएंगे, भारत का झंडा ऊंचा करेंगे।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रही छापेमारी के विषय में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इसी के तहत जिन स्थानों से शिकायतें आ रही हैं, वहां एजेंसियां जांच के बाद कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।

मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्ट में लिखा, "लौह पुरुष सरदार पटेल को नमन। देश के पहले उप प्रधानमंत्री, लौह पुरुष और देश के एकीकरण के महान शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श आज भी हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।"

सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नागपुर से शुरू होने वाली ‘यूनिटी मार्च’ में शामिल होने के लिए प्रदेश के युवा रविवार को रवाना हुए। रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में इन उत्साही युवाओं से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि यह अभियान युवाओं में देशभक्ति, कर्तव्य-भाव और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को और मजबूत करेगा। इसके अलावा, सीएम ने 'एक्‍स' पोस्ट में लिखा, "युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं सेवा भावना का संचार कर रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्थापना दिवस की सभी कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजनों से एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरदार पटेल का योगदान क्या था?
सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद 562 रियासतों को एक राष्ट्र में मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नेशनल यूनिटी मार्च 2025 का उद्देश्य क्या है?
इस मार्च का उद्देश्य सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश फैलाना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या कहा?
उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले