8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरे पर जा रहे हैं? मदन राठौड़ ने दी जानकारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरे पर जा रहे हैं? मदन राठौड़ ने दी जानकारी

सारांश

डूंगरपुर में जीएसटी को लेकर चर्चा करते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि पीएम मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा का दौरा करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप भी लगाया। जानें इस दौरे की खास बातें और राठौड़ के अन्य महत्वपूर्ण बयान।

मुख्य बातें

पीएम मोदी का बांसवाड़ा दौरा 25 सितंबर को है।
जीएसटी रिफॉर्म से जनता को लाभ होगा।
कांग्रेस पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप।
धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाए जाएंगे।
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना।

डूंगरपुर, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान के डूंगरपुर ज़िले के मुख्यालय पर जीएसटी फॉर नेक्स्ट जनरेशन के संदर्भ में राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदान राठौड़ ने संवाददाताओं से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस पर विधानसभा भवन में कैमरे को लेकर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित है। जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को कई लाभ होने की संभावना है।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान विधानसभा में लगे सीसीटीवी को लेकर अफवाहें फैला रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं। जनता अब सब जान चुकी है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।

उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार ने जीएसटीसौगात दी है। आज व्यापारी खुश हैं और हम केंद्र सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं। भाजपा सरकार हमेशा जनहित के कार्य करती है।

राठौड़ ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद वर्षों से वोट चोरी करती रही है। उन्होंने सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही वोट देना शुरू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी 1980 में ही भारत की मतदाता बन गई थीं, लेकिन उन्होंने 1983 में भारत की नागरिकता ली। सबसे पहले इन्हीं लोगों ने वोट चोरी किया था और अब हम पर आरोप लगा रहे हैं। इसके पहले भी कई बार इनके राज में लोगों के वोट काटे गए थे।

धर्मांतरण के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि नए कानून आने के बाद अब कोई भी आदिवासियों को बहकाकर धर्म परिवर्तन नहीं करा पाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मानगढ़ और वीर बाला काली बाई के पाठ्यक्रम को पुनः जोड़ने की जानकारी दी और बताया कि इसे छोटी कक्षाओं से हटाकर बड़ी कक्षाओं में शामिल किया गया है।

सागवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि यह उनका घरेलू मामला है और ऐसी छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, विधायक शंकरलाल डेचा और विधायक प्रत्याशी बंशीलाल कटारा भी उपस्थित थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। इससे स्पष्ट होता है कि आगामी चुनावी रणनीतियों में यह घटनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी का बांसवाड़ा दौरा कब है?
पीएम मोदी का बांसवाड़ा दौरा 25 सितंबर को प्रस्तावित है।
मदन राठौड़ ने किस विषय पर चर्चा की?
मदन राठौड़ ने जीएसटी फॉर नेक्स्ट जनरेशन के बारे में पत्रकारों से बात की।
कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया गया?
कांग्रेस पर झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया गया।
राठौड़ ने वोट चोरी के मुद्दे पर क्या कहा?
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस स्वयं वोट चोरी करती रही है।
धर्मांतरण के मुद्दे पर राठौड़ का क्या दृष्टिकोण है?
राठौड़ ने कहा कि नए कानून के बाद आदिवासियों का धर्म परिवर्तन नहीं हो सकेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले