4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर्षवर्धन सपकाल की गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलेंगे: पूनम महाजन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर्षवर्धन सपकाल की गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलेंगे: पूनम महाजन?

सारांश

नालासोपारा में भाजपा नेता पूनम महाजन ने हर्षवर्धन सपकाल के विवादित बयानों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति से वोट नहीं मिलेंगे। जानें इस मुद्दे पर क्या कहा गया।

मुख्य बातें

हर्षवर्धन सपकाल की राजनीति पर सवाल उठाए गए हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकता है।
राजनीति में गंदी बातें मत करें।
जनता सचेत है और सब कुछ जानती है।
भाजपा का ध्यान महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर है।

नालासोपारा, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के बारे में दिए गए विवादास्पद बयान पर भाजपा नेता पूनम महाजन ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी गंदी राजनीति के कारण उन्हें वोट नहीं मिलने वाले हैं।

नालासोपारा में पूनम महाजन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता कि महाराष्ट्र के लोग उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कितनी पहचानते हैं, या उनके अपने गांव वाले उन्हें कितना जानते हैं, लेकिन उन्होंने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह बेहद निराशाजनक है। इस तरह की गंदी बातें और गंदी राजनीति से उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। मैं उनसे निवेदन करती हूं कि पहले वे अपने मूल्यों और संस्कृति पर ध्यान दें। आप जिस तरीके से मुख्यमंत्री के लिए गलत भाषा का उपयोग कर रहे हैं, महाराष्ट्र की महिलाएं आपसे सवाल करेंगी कि आप कौन हैं।

हिजाब पहनने वाली महिला पीएम बनेगी, इस बारे में ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि ओवैसी को पहले हिजाब पहनने वाली महिलाओं को विधायक या सांसद बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, ओवैसी को अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। घर की महिलाएं जो हिजाब पहनती हैं, उन्हें चुनाव लड़ाना चाहिए। भाई-भाई का खेल बंद करें। उन्हें बांटने की राजनीति से दूर रहना चाहिए। जनता जागरूक है, सब कुछ जानती है।

उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बीएमसी चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है। हमारा उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। कांग्रेस की सरकार नहीं है कि चुनाव के चलते पैसों का दुरुपयोग करें। सरकार ने यह तय किया है कि महिलाओं को सशक्त किया जाएगा।

पूनम महाजन ने लखपति दीदी का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पीएम पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने कहा था कि जब तक बहनें सक्षम नहीं होंगी, देश आगे नहीं बढ़ेगा। यदि हमें तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है तो महिलाओं को आगे बढ़ाना होगा। हम लाडकी बहनों को भी लखपति दीदी बनाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। ऐसे बयानों से राजनीति में और गहराई में जाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पूनम महाजन ने किस विवाद पर प्रतिक्रिया दी?
पूनम महाजन ने हर्षवर्धन सपकाल के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयानों पर प्रतिक्रिया दी।
पूनम महाजन ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि हर्षवर्धन सपकाल की गंदी राजनीति के कारण उन्हें वोट नहीं मिलेंगे।
ओवैसी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया थी?
पूनम महाजन ने कहा कि ओवैसी को पहले हिजाब पहनने वाली महिलाओं को चुनाव में उतारना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले