4 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिका के संबंध में शरद पवार का बयान सही है? : शिवसेना नेता राजू वाघमारे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका के संबंध में शरद पवार का बयान सही है? : शिवसेना नेता राजू वाघमारे

सारांश

शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने शरद पवार के अमेरिका को सुपर पावर कहने के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका के साथ संबंधों को सही दिशा में बढ़ाना चाहिए। जानिए क्या कहना है वाघमारे का उद्धव ठाकरे के बारे में और क्या है उनके विचार।

मुख्य बातें

शरद पवार का अमेरिका को सुपर पावर कहना सही है।
राजू वाघमारे ने उद्धव ठाकरे की स्थिति पर सवाल उठाए।
अमेरिका के साथ संबंधों को संभालना आवश्यक है।
ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की गई।
एकनाथ शिंदे की राजनीति में स्थिति मजबूत है।

मुंबई, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने अमेरिका को सुपर पावर बताया।

वाघमारे ने गुरुवार को राष्ट्र प्रेस से कहा कि शरद पवार की बातों में सच्चाई है। आप उन्हें गलत नहीं ठहरा सकते हैं। अगर उन्होंने कहा है कि अमेरिका एक सुपर पावर देश है, तो यह बिल्कुल सही है। शरद पवार को राजनीति का भीष्म पितामह कहा जाता है। ऐसी स्थिति में हमें उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में छोटे दल हैं, जिन्हें राजनीतिक ज्ञान नहीं है। हमें ऐसे नेताओं की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। लेकिन, शरद पवार के बयान को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका को समझदारी से हैंडल करना होगा, क्योंकि वह राजनीतिक और सामरिक मोर्चे पर मजबूत है। हमें कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध प्रगाढ़ रहें।

इसके अलावा, वाघमारे ने उद्धव ठाकरे पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी बातों से यह स्पष्ट होता है कि वह अब कुंठित हो चुके हैं। उनके साथ कोई टिक नहीं रहा है। अब उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास अब न नेता बचे हैं, न लोग। इसलिए उनकी स्थिति अब ठीक नहीं है। अब हमें उनकी भावनाओं को समझना होगा।

शिवसेना नेता ने ऑपरेशन सिंदूर की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा है। लेकिन, कुछ लोग इसे राजनीतिक दुराग्रह के कारण सवाल उठा रहे हैं, जो स्वीकार नहीं किया जा सकता।

वाघमारे ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक जमीनी नेता हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से राजनीति में ऊंचाई हासिल की है।

मनसे और शिवसेना (यूबीटी) के एक साथ आने की अटकलों पर वाघमारे ने कहा कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारी स्थिति मजबूत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि शरद पवार का बयान राजनीतिक परिपक्वता का प्रतीक है। अमेरिका के साथ संबंधों को समझदारी से संभालना आवश्यक है। हमें राजनीतिक कुंठाओं से दूर रहकर सही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
RashtraPress
4 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शरद पवार का अमेरिका को सुपर पावर बताने का बयान क्या है?
शरद पवार ने कहा कि अमेरिका एक सुपर पावर है और यह बयान सही है।
राजू वाघमारे ने उद्धव ठाकरे के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अब कुंठित हो चुके हैं और उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है।
ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ एक सफल अभियान था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले