टी-सीरीज ने जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी, 'पेड्डी' के सेट से पर्दे के पीछे की झलक

Click to start listening
टी-सीरीज ने जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी, 'पेड्डी' के सेट से पर्दे के पीछे की झलक

सारांश

जाह्नवी कपूर ने 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मनाया, जहाँ टी-सीरीज ने उन्हें 'पेड्डी' के सेट से खास बधाई दी। जानें, कैसे इस फिल्म की रिलीज दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

Key Takeaways

  • जाह्नवी कपूर का 29वां जन्मदिन 6 मार्च को है।
  • टी-सीरीज ने उन्हें 'पेड्डी' के सेट से बधाई दी।
  • 'पेड्डी' फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी।
  • जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' थी।
  • वह श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं।

मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री और फैशन आइकन जाह्नवी कपूर आज, 6 मार्च, को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें विभिन्न सेलेब्रिटी और प्रशंसकों से बधाइयाँ मिल रही हैं।

इस अवसर पर, टी-सीरीज ने एक अनोखे तरीके से जाह्नवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। टी-सीरीज ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'पेड्डी' के सेट से कुछ पर्दे के पीछे के दृश्य साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।

टी-सीरीज ने 'पेड्डी' के सेट से बीटीएस को साझा करते हुए लिखा, "शब्दों से परे एक ऐसी खूबसूरती और आंखों से सब कुछ कहने वाला अभिनय। जन्मदिन मुबारक हो जाह्नवी कपूर।" इसके साथ ही, टी-सीरीज ने बताया कि 'पेड्डी' 30 अप्रैल को विश्व स्तर पर रिलीज होगी।

टी-सीरीज के इस विशेष पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया है, जिसमें जाह्नवी की खूबसूरती और सेट के पीछे के कुछ बेहतरीन दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं। कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर हजारों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं।

'पेड्डी' एक आगामी पैन-इंडिया तेलुगु स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर (अचियम्मा) की मुख्य भूमिका होगी। इसके अलावा, पर्दे पर शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी अपनी दमदार एक्टिंग का जादू बिखेरेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जिसमें दर्शकों को शानदार एक्शन सीक्वेंस के साथ ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के बेहतरीन गाने सुनने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी एक गांव के सम्मान पर आधारित है, जहाँ कुछ लोग खेल के माध्यम से एकजुट होते हैं। 'पेड्डी' मूवी का निर्माण वेंकट सतीश किलारू (वृद्धि सिनेमाज) और मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है।

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की नई पीढ़ी की उभरती अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपनी खूबसूरती और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी ने 2018 की फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत की।

अपनी पहली फिल्म में उल्लेखनीय अभिनय के लिए उन्हें सराहना मिली। इसके बाद, उन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही', 'मिली', 'गुड लक जेरी', 'बवाल', और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के बल पर एक अलग पहचान बनाई।

Point of View

बल्कि यह भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी स्थिति को भी उजागर करता है। टी-सीरीज द्वारा की गई बधाई इस बात का प्रमाण है कि वे अपने काम के प्रति कितनी समर्पित हैं।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

जाह्नवी कपूर का जन्मदिन कब है?
जाह्नवी कपूर का जन्मदिन 6 मार्च को होता है।
'पेड्डी' फिल्म कब रिलीज होगी?
'पेड्डी' फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी।
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म कौन सी थी?
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' थी।
टी-सीरीज ने जाह्नवी कपूर को कैसे बधाई दी?
टी-सीरीज ने उन्हें 'पेड्डी' के सेट से पर्दे के पीछे के दृश्य साझा करके बधाई दी।
जाह्नवी कपूर के पिता का नाम क्या है?
जाह्नवी कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर है।
Nation Press