28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उत्तर प्रदेश में अपराधियों का आतंक: अखिलेश यादव की चिंता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तर प्रदेश में अपराधियों का आतंक: अखिलेश यादव की चिंता

सारांश

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिससे जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

मुख्य बातें

कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।
भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।
आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।
भाजपा सरकार की निष्क्रियता से माफियाओं का उदय।

लखनऊ, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है और हत्या, लूट तथा दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा पूरी तरह से झूठा साबित हो चुका है और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में अपराधी बेधड़क होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री और सरकार झूठे आंकड़ों के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने हाल के कई आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में परिवहन निगम की अनुबंधित बस के चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी ने सरेआम सड़क पर उनकी गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। इसी तरह बुलंदशहर के पचौता गांव में आयोजित मेले में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। आजमगढ़ में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर दी गई।

अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बिजनौर में महिला के मंगलसूत्र की लूट की घटना हुई, जबकि कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की चेन छीन ली। चंदौली में फार्महाउस में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून और पुलिस का डर समाप्त हो गया है। भाजपा सरकार निष्क्रिय हो चुकी है और आपराधिक तत्वों तथा दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। हर दिन सैकड़ों अपराध हो रहे हैं और आम जनता बेबस नजर आ रही है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कई प्रकार के माफिया उत्पन्न हो गए हैं। कहीं भूमाफिया, कहीं खनन माफिया और कहीं अवैध लकड़ी माफिया प्रदेश की संपदा को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की झूठ और लूट की सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश में अपराध क्यों बढ़ रहे हैं?
अखिलेश यादव के अनुसार, सरकार का अपराधियों को संरक्षण देना और कानून व्यवस्था की कमी इसके प्रमुख कारण हैं।
क्या सरकार ने अपराध पर काबू पाने के लिए कोई कदम उठाए हैं?
अखिलेश यादव का आरोप है कि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे अपराधियों का हौसला बढ़ गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले