1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण की दिशा में: सुबोध उनियाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तराखंड का बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण की दिशा में: सुबोध उनियाल

सारांश

गैरसैंण में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जो विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

मुख्य बातें

बजट का कुल आकार: 1,11,703.21 करोड़ रुपए महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान: बजट में इन वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।
विकसित भारत 2047 का दृष्टिकोण: बजट पीएम मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार तैयार किया गया है।

गैरसैंण, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गैरसैंण विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सीएम ने इसे जन-जन का बजट बताया है, जो प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड बनाने के हमारे संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इन्हीं प्रयासों को और मजबूती प्रदान करते हुए उत्तराखंड, विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता से अपना योगदान दे रहा है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को समर्पित है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के साथ बजट तैयार किया गया है। इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया है। यदि इन चार वर्गों को मजबूत किया जाए, तो देश भी मजबूत होगा। इसलिए बजट का मुख्य उद्देश्य इन समूहों को सशक्त बनाना है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, "पिछले बजट में हमारा आंकड़ा लगभग 1 लाख 1 हजार करोड़ रुपए था। इस बार बजट में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इन चार वर्षों में और पिछले नौ वर्षों में जब भी बजट प्रस्तुत किया है, उसमें हमेशा जनता की भावनाओं को ध्यान में रखा गया है।

हमारा ध्यान महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों को समर्थ बनाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और राज्य के जीएसडीपी को बढ़ाने पर केंद्रित रहा है। सरकार अधिक से अधिक निवेश को यहां लाने के लिए काम कर रही है। इस बार का बजट सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सामाजिक और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करेगा। यह बजट न केवल राज्य के लिए, बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तराखंड के बजट में क्या विशेषताएँ हैं?
इस बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
बजट का कुल आकार क्या है?
बजट का कुल आकार 1,11,703.21 करोड़ रुपए है।
यह बजट किस दृष्टिकोण को समर्पित है?
यह बजट पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को समर्पित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले