30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रदेश के विकास के लिए योगी सरकार की प्रतिबद्धता कानून-व्यवस्था के साथ है?: ब्रजेश पाठक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रदेश के विकास के लिए योगी सरकार की प्रतिबद्धता कानून-व्यवस्था के साथ है?: ब्रजेश पाठक

सारांश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने विकास और कानून-व्यवस्था पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। जानें इस बैठक में क्या हुआ और सरकार का क्या है दृष्टिकोण।

मुख्य बातें

कैबिनेट बैठक में विकास और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई।
सरकार ने अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुचारू संचालन पर ध्यान दिया गया है।

लखनऊ, २२ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बैठक के बाद जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के प्रति संकल्पित है।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता के तहत विभिन्न विभागों में राज्य की प्रगति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक अग्रणी विकसित राज्य के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में अराजकतासमाजवादी पार्टी के कुछ तत्वों ने कांवड़ियों के वेश में यात्रा में शामिल होकर इसे बदनाम करने का प्रयास किया है, लेकिन ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, चाहे वह धर्मांतरण से संबंधित हो या किसी अन्य मुद्दे से, उसे सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए हैं। जनहित और विकास का कार्य हमारी सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में यह कैबिनेट बैठक बहुत महत्वपूर्ण रही। राज्य में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। किसानों और युवाओं के लिए हमने कई बड़े फैसले लिए हैं।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के बारे में कहा कि यह यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन सपा के कुछ कार्यकर्ता बीच में गड़बड़ कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में किसी को वोट डालने से नहीं रोका जा रहा है। जो लोग गलत तरीके से वोट डाल रहे थे, उनकी पहचान कर ली गई है।

पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि कैबिनेट बैठक में कुल ३८ प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से ३७ प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न होना चाहिए। कुछ अराजक और समाज विरोधी तत्व यात्रा में खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की सरकार विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है। हाल के निर्णय दर्शाते हैं कि सरकार अराजकता से निपटने के लिए तत्पर है और प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योगी सरकार का विकास के प्रति दृष्टिकोण क्या है?
योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसे प्राथमिकता देती है।
कांवड़ यात्रा में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी?
सरकार अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।
क्या कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई?
हां, कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले