26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देश प्रधानमंत्री मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन की ओर तेजी से बढ़ रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देश प्रधानमंत्री मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन की ओर तेजी से बढ़ रहा है?

सारांश

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के सचिव अमित अग्रवाल का कहना है कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के तहत 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है। जानिए इसके पीछे की कहानी और आगामी योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

आत्मनिर्भरता देश के विकास का आधार है।
मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
भारत में फार्मास्यूटिकल्स का उत्पादन बढ़ रहा है।
इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 में विदेशी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है।
जीएसटी सुधार विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई दिल्ली, 6 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के साथ 'मेक इन इंडिया' और 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 के साइडलाइन में अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी राष्ट्र प्रेस से कहा, "यह हमारा दूसरा मेडटेक एक्स्पो था। इससे पहले 2023 में पहला मेडटेक एक्स्पो हुआ था। कोरोना के दौरान देश ने आत्मनिर्भर भारत विजन के तहत कई नीतिगत पहल शुरू कीं। पिछले पांच वर्ष में कोरोना के दौरान मात्र 10 प्रतिशत देश की आवश्यकताओं का उत्पादन देश में होता था, जो अब बढ़कर करीब 30 प्रतिशत हो गया है। हाई-एंड प्रोडक्ट्स में भी उत्पादन 20 प्रतिशत तक पहुंच गया है।"

उन्होंने इवेंट को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 30 देशों की 100 से अधिक कंपनियों ने 1000 से अधिक मात्रा में बिजनेस मीट्स किए हैं। इसमें खास बात यह रही कि ए और बी क्लास प्रोडक्ट के अलावा, क्लास सी जो एडवांस प्रोडक्ट हैं, उसमें भी अलग-अलग देशों की कंपनियों ने अपना इंटरेस्ट दिखाया।

उन्होंने कहा, "एमआरआई, डायलिसिस, डायलाइजर मशीन जैसे एडवांस डिवाइस भी हम एक्सपोर्ट कर रहे हैं और इस मीट में काफी इंटरेस्ट दिखाया गया है, क्योंकि हम दुनिया के लिए 10-40 प्रतिशत सस्ती दर पर क्वालिटी और अफोर्डेबल प्रोडक्ट्स बनाते हैं।"

अग्रवाल ने कहा कि हम 'आत्मनिर्भर भारत' विजन के साथ मेक इन इंडिया मेक फॉर द वर्ल्ड की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

इससे पहले इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 और फार्मा एवं हेल्थकेयर पर 11वीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधार को 'आत्मनिर्भर भारत' सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा, "हम एक ऐसा आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की परवाह करता है। जीएसटी सुधार 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ एकजुट होगा। देश एक ऐसा विकसित और समृद्ध राष्ट्र होगा, जहां सभी को अवसर मिलेंगे, जहां हर कोई भारत की समावेशी और सतत विकास गाथा का भागीदार बनेगा।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे नागरिकों को भी सशक्त बनाएगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आत्मनिर्भर भारत क्या है?
आत्मनिर्भर भारत एक पहल है जो भारत को अपने संसाधनों पर निर्भर बनाता है और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाता है।
मेक इन इंडिया का क्या महत्व है?
मेक इन इंडिया का उद्देश्य भारत में निर्माण को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना है।
भारत मेडटेक एक्सपो 2025 में किसने भाग लिया?
भारत मेडटेक एक्सपो 2025 में 30 देशों की 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया।
भारत में फार्मास्यूटिकल्स का उत्पादन कैसे बढ़ा?
कोरोना के दौरान भारत में फार्मास्यूटिकल्स का उत्पादन 10% से बढ़कर 30% हो गया है।
जीएसटी सुधार का क्या महत्व है?
जीएसटी सुधार भारत को विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले