भारतीय शेयर बाजार की स्थिति: डिफेंस शेयरों में बढ़त

Click to start listening
भारतीय शेयर बाजार की स्थिति: डिफेंस शेयरों में बढ़त

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को सपाट बंद किया, जबकि डिफेंस और हेल्थकेयर शेयरों में वृद्धि देखि गई। जानिए बाजार की स्थिति और विशेषज्ञों की राय।

Key Takeaways

  • भारतीय शेयर बाजार ने सपाट बंद किया।
  • डिफेंस और हेल्थकेयर शेयरों में वृद्धि देखी गई।
  • निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 25,630-25,660 है।

मुंबई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 27.46 अंक की हल्की गिरावट के साथ 82,248.61 पर और निफ्टी 14.05 अंक की मामूली वृद्धि के साथ 25,496.55 पर समाप्त हुआ।

बाजार को संभालने में डिफेंस और हेल्थकेयर शेयरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.48 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 1.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा 1.08 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.95 प्रतिशत, निफ्टी ऑयलएंडगैस 0.87 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.80 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 0.78 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.39 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुआ।

निफ्टी मीडिया 0.68 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.16 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.11 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 392.05 अंक या 0.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,798.15 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स एक अंक की मामूली गिरावट के साथ 17,117.65 पर रहा।

सेंसेक्स पैक में बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एसबीआई, टीसीएस, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, टाइटन और टेक महिंद्रा गेनर्स रहे। ट्रेंट, इटरनल, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टीएंडटी, एचसीएल टेक और एमएंडएम लूजर्स रहे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने बताया कि निफ्टी ने दिन के दौरान एक संकीर्ण रेंज में कारोबार किया। दिन भर इंडेक्स ज्यादातर समय अपने निचले स्तरों पर ही रहा, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए तत्काल रुकावट का स्तर 25,630-25,660 है। यदि यह स्तर टूटता है और कोई बड़ी तेजी आती है, तो निफ्टी 25,800 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, सपोर्ट का जोन 25,380 से 25,350 है।

Point of View

जबकि अन्य क्षेत्रों में मिश्रित परिणाम देखने को मिले। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में स्थिरता लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण संकेतक हैं।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

भारतीय शेयर बाजार में हालिया स्थिति क्या है?
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट बंद हुआ है, जिसमें डिफेंस और हेल्थकेयर शेयरों में वृद्धि देखी गई।
निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर क्या है?
निफ्टी के लिए तत्काल रुकावट का स्तर 25,630-25,660 है।
सेंसेक्स में कौन से शेयर गेनर्स रहे?
सेंसेक्स पैक में बीईएल, अदाणी पोर्ट्स और सनफार्मा जैसे शेयर गेनर्स रहे।
Nation Press