अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल्टी और मेटल में लाभ
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 21 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता के आसार से भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स में 408 अंक या 0.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 78,927 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में 107 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो 24,472 पर था।
बाजार में बढ़त का मुख्य कारण रियल्टी और मेटल शेयर बने। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल शीर्ष लाभकारी सूचकांक थे। इसके अतिरिक्त, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज में नुकसान देखने को मिला।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 105 अंक या 0.60 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जो 17,592 पर है, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 301 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी आई, जो 17,591 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और आईटीसी शामिल थे। वहीं, इन्फोसिस, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक में नुकसान हुआ।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में हैं, जबकि जकार्ता लाल निशान में है। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। फिर भी, दोनों देश बुधवार को समाप्त होने वाले सीजफायर के पहले शांति वार्ता के लिए एक मंच पर आने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन भी अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हो रहा है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार से 1,059.93 करोड़ रुपए की निकासी की थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में 2,966.89 करोड़ रुपए का निवेश किया था।