28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को 'राजा हिंदुस्तानी' का ऑफर मिला था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय को 'राजा हिंदुस्तानी' का ऑफर मिला था?

सारांश

ऐश्वर्या राय बच्चन, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं, के करियर की अनोखी कहानी जानें। क्या आप जानते हैं कि उनके करियर का पहला प्रस्ताव 'राजा हिंदुस्तानी' था? जानें कैसे उन्होंने मिस वर्ल्ड बनने के बाद अपनी किस्मत बदल दी।

मुख्य बातें

मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या का करियर एक नई दिशा में गया।
उनकी पहली फिल्म 'प्यार हो गया' थी, जो 1997 में रिलीज हुई।
ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया है।
उनकी अदाकारी के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं।
ऐश्वर्या का करियर प्रेरणा का स्रोत है।

मुंबई, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी लोगों की पसंदीदा हैं। जब भी उनका नाम लिया जाता है, लोग उनकी ग्लैमर, स्मार्टनेस और सादगी की प्रशंसा करने लगते हैं।

ऐश्वर्या ने अपने करियर में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह किसी सपने से कम नहीं हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब नहीं जीता होता, तो उनकी पहली फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' होती, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक अलग दिशा दिखाई और उनकी पहली फिल्म 'प्यार हो गया' बनी। यह कहानी उनके करियर की अनोखी यात्रा की शुरुआत का केवल एक छोटा सा हिस्सा है।

ऐश्वर्या राय का जन्म १ नवम्बर १९७३ को कर्नाटका के मैंगलोर में हुआ था। उनका बचपन एक साधारण परिवार में बिता, लेकिन बचपन से ही उन्हें पढ़ाई और कला में गहरी रुचि थी। ऐश्वर्या को साइंस और जूलॉजी में बहुत दिलचस्पी थी और वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। बाद में उनके रास्ते बदल गए और उन्होंने मुंबई में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा, जो उनका पहला बड़ा कदम था, जिसने उन्हें ग्लैमर की ओर खींचा।

ऐश्वर्या ने नौवीं कक्षा में ही कैमलिन कंपनी के लिए मॉडलिंग करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पेप्सी, फ्रूटी और कई बड़े विज्ञापनों में काम किया। इन विज्ञापनों ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई और लोग उनके चेहरे को पहचानने लगे। मॉडलिंग में काम करते हुए उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में कदम रखा। १९९४ में उन्होंने मिस इंडिया की उपविजेता बनने के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह जीत उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई।

ऐश्वर्या के करियर की शुरुआत फिल्मी दुनिया में थोड़ी अलग हुई। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि अगर वह मिस वर्ल्ड नहीं बनतीं, तो उनकी पहली फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' होती। लेकिन उन्होंने इस खिताब के कारण अपने करियर की दिशा बदल दी और उनकी पहली फिल्म १९९७ में आई 'प्यार हो गया'। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई और दर्शकों ने उनकी अदाकारी की सराहना की। इसके बाद उन्होंने लगातार काम किया और फिल्मों में अपनी जगह बनाई।

उनकी कुछ यादगार फिल्मों में 'हम दिल दे चुके सनम', 'खाकी', 'देवदास', 'धूम २', 'मोहब्बतें', 'जोधा अकबर', 'ताल' और 'गुरु' शामिल हैं। ऐश्वर्या ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'द पिंक पैंथर २', 'प्रोवोक्ड', 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज' और 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडिस' जैसी फिल्में शामिल हैं।

ऐश्वर्या राय को उनके शानदार अभिनय और ग्लैमर के लिए कई पुरस्कार भी मिले। उन्होंने फिल्मफेयर, स्क्रीन अवार्ड्स और राष्ट्रीय पुरस्कारों की कई श्रेणियों में नाम कमाया। साल २००३ में वह कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं। इसके अलावा उन्हें २००९ में 'पद्मश्री' और २०१२ में फ्रांस का 'ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' सम्मान भी मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि विश्व स्तर पर भी पहचान दिलाई। उनका जर्नी हमें ये सिखाता है कि कैसे मेहनत और लगन से हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता?
हाँ, ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म कौन सी थी?
ऐश्वर्या की पहली फिल्म 'प्यार हो गया' थी, जो 1997 में रिलीज हुई।
ऐश्वर्या राय के किस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिले?
ऐश्वर्या को 'देवदास' में उनके प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार मिले।
ऐश्वर्या राय ने हॉलीवुड में कौन सी फिल्में की हैं?
ऐश्वर्या राय ने 'द पिंक पैंथर 2', 'प्रोवोक्ड', 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज' जैसी हॉलीवुड फिल्में की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले