अक्षय कुमार ने 'समोसा' से दूरी बनाने की वजह बताई, जानिए क्या है उनका राज?

Click to start listening
अक्षय कुमार ने 'समोसा' से दूरी बनाने की वजह बताई, जानिए क्या है उनका राज?

सारांश

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने हिट गाने 'जब तक रहेगा समोसे में आलू...' के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा की। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 15 सालों से उन्होंने समोसा नहीं खाया है। जानिए इसके पीछे की असली वजह क्या है।

Key Takeaways

  • अक्षय कुमार ने 15 सालों से समोसे का सेवन नहीं किया है।
  • उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ हैं, जैसे एसिडिटी।
  • वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करते हैं।
  • अक्षय अपने डिनर का समय शाम 7 बजे से पहले रखते हैं।
  • उनकी नई फिल्म 'भूत बंगला' जल्द रिलीज होने वाली है।

मुंबई, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का गाना 'जब तक रहेगा समोसे में आलू…' आज भी लोगों को हंसाने वाला है। इस गाने ने समोसे को एक रोमांटिक एहसास से जोड़ा था। लेकिन इस गाने के पीछे की एक कहानी बहुत दिलचस्प है। अक्षय कुमार ने खुद क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को होस्ट करते हुए इस बात का खुलासा किया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक भी समोसा नहीं चखा था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पिछले 15 वर्षों से समोसे से दूर हैं।

शो में अक्षय कुमार ने कंटेस्टेंट विधि भरानी, रिवाज घिमिरे, और नीलम राजपूत के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान एक कंटेस्टेंट ने उनसे पूछा कि क्या यह सच है कि उन्होंने पिछले 15 सालों से समोसा नहीं खाया है। इस पर अक्षय ने जवाब दिया, 'इसमें गलत क्या है?'

एक और कंटेस्टेंट ने पूछा, 'इतना स्वादिष्ट स्नैक कैसे छोड़ सकते हैं?' इस पर अक्षय कुमार ने अपनी असली वजह बताई। उन्होंने कहा, "मैंने डाइटिंग या वजन बढ़ने की चिंता के कारण समोसा नहीं छोड़ा है, बल्कि समोसा खाने से मुझे एसिडिटी हो जाती है। इसलिए मुझे इससे दूर रहना पड़ता है।"

अक्षय ने एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा, "जब मैं 'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाने की शूटिंग कर रहा था, तब भी मैंने एक भी समोसा नहीं खाया था।" यह सुनकर शो में सभी लोग हंस पड़े।

बता दें कि अक्षय कुमार खुद को बहुत फिट रखते हैं और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं। कहा जाता है कि वह सुबह जल्दी उठते हैं और अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखते हैं। वह अक्सर शाम 7 बजे से पहले ही डिनर कर लेते हैं।

फिटनेस के साथ-साथ अक्षय को अपनी फिल्मों में स्टंट खुद करने के लिए भी जाना जाता है। वर्तमान में, वह अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे। यह फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Point of View

और इससे यह स्पष्ट होता है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए कभी-कभी स्वादिष्ट चीजों का त्याग करना पड़ता है। यह एक प्रेरणादायक दृष्टिकोण है जो दर्शाता है कि कैसे फिट रहना भी एक चुनौती हो सकता है।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

अक्षय कुमार ने समोसे से दूरी क्यों बनाई?
अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें समोसा खाने से एसिडिटी हो जाती है, इसलिए उन्होंने इसे छोड़ दिया।
क्या अक्षय कुमार ने गाने की शूटिंग के दौरान समोसा खाया?
नहीं, अक्षय कुमार ने 'जब तक रहेगा समोसे में आलू' गाने की शूटिंग के दौरान भी एक भी समोसा नहीं खाया।
Nation Press