2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आगरा के समोसे के लिए अपारशक्ति ने दिल्ली से किया सफर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आगरा के समोसे के लिए अपारशक्ति ने दिल्ली से किया सफर

सारांश

अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 साल से समोसा नहीं खाया, जबकि अपारशक्ति खुराना ने आगरा पहुंचकर समोसा खाने का फैसला किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुख्य बातें

अपारशक्ति खुराना ने समोसे के लिए दिल्ली से आगरा का सफर किया।
अक्षय कुमार ने १५ साल से समोसा नहीं खाया।
अपारशक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फिल्म ' जब खुली किताब ' में उनके किरदार का नाम आर.के.
फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया भी हैं।

मुंबई, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता अक्षय कुमार की सख्त डाइट और फिटनेस के बारे में सभी जानते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में खुलासा किया कि उन्होंने पिछले १५ सालों से समोसा नहीं खाया है।

वहीं, अभिनेता अपारशक्ति खुराना समोसे की तलाश में आगरा पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें बताया कि उन्होंने दिल्ली से आगरा तक का सफर केवल समोसा खाने के लिए तय किया।

वीडियो में, अपारशक्ति आगरा के प्रसिद्ध समोसे का आनंद लेते हुए कहते हैं कि उनका आगरा आना सफल रहा। इसके बाद उन्होंने उस दुकान की मशहूर छेने की मिठाई भी चखी। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आगरा के पेठे के बाद अब आगरा के समोसे ने मुझे पूरी तरह से दीवाना कर दिया है।"

अपारशक्ति का यह वीडियो सभी को बहुत पसंद आया है। सोशल मीडिया यूजर्स और उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में भी खूब प्रतिक्रियाएँ दीं। म्यूजिशियन रोचक कोहली ने लिखा, "आपका कुर्ता बहुत अच्छा लग रहा है।" अभिनेत्री दिलजोत ने कमेंट किया, "हमें भी चाहिए आगरा के समोसे।" वहीं, अभिनेता की पत्नी आकृति अहूजा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

अभिनेता हाल ही में फिल्म 'जब खुली किताब' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने आर.के. नेगी नाम के एक छोटे वकील का किरदार निभाया है, जो एक इमोशनल वकील है। वह पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के बुजुर्ग जोड़े के तलाक के मामले को संभालता है।

यह फिल्म एक ऐसे वृद्ध जोड़े (गोपाल और अनुसूया) की कहानी है, जो पांच दशक साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं, जिससे उनका परिवार हैरान रह जाता है। फिल्म में पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया के अलावा समीर सोनी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि कभी-कभी जीवन में छोटे-छोटे आनंद भी महत्वपूर्ण होते हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अपारशक्ति खुराना ने आगरा क्यों जाने का फैसला किया?
उन्होंने आगरा का प्रसिद्ध समोसा खाने के लिए दिल्ली से आगरा का सफर तय किया।
क्या अक्षय कुमार ने समोसा खाया है?
नहीं, अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों से समोसा नहीं खाया है।
अपारशक्ति खुराना के वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ कैसी थीं?
लोगों ने उनके कुर्ते की तारीफ की और आगरा के समोसे की इच्छा जताई।
फिल्म 'जब खुली किताब' में अपारशक्ति का किरदार क्या है?
उन्होंने आर.के. नेगी नाम के एक छोटे वकील का किरदार निभाया है।
इस फिल्म में और कौन-कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म में पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया और समीर सोनी भी मुख्य भूमिका में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले